रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मांगों को लेकर एक सितंबर को आशा कार्य कृतिया करेंगी 2 घंटे का कार्य बहिष्कार।
Laxman Singh Bisht
मांगों को लेकर एक सितंबर को आशा कार्य कृतिया करेंगी 2 घंटे का कार्य बहिष्कार।

लोहाघाट।प्रदेश की आशा कार्य कृतिया लंबे समय से सरकार से मानदेय व सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग कर रही है पर सरकार के द्वारा अभी तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। सरकार के रवैए से नाराज आशा कार्यकृतिया अब एक बार फिर से आंदोलन का मन बना रही हैं। चंपावत आशा कार्यकर्ती संगठन जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा ने बताया आशा कार्यकृतिया लंबे समय से 26 हजार रूपए मासिक मानदेय व सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग सरकार से कर रही है। कई बार आशाओं के द्वारा मांगों को लेकर आंदोलन भी किया जा चुका है पर सरकार के द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ली गई है। संगठन जिला अध्यक्ष ने कहा अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर चंपावत जिले की आशा कार्यकर्तियां एक सितंबर को सरकार को जगाने के लिए 2 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगी उन्होंने कहा अगर सरकार आशाओं की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो आगे को आंदोलन को और भी ज्यादा बड़ा रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा आशा काफी विषम परिस्थितियों में अपना कार्य करती हैं पर उसके बावजूद सरकार के द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा पर्वतीय क्षेत्र में आशाओं को और भी अधिक कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं कहां असम की प्रमुख मांग मानदेय की है जिसे सरकार जल्द पूरा करें कहा अब आश्वासन नहीं चलेगा। उन्होंने जिले की सभी आशाओं से एक सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में आकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।