Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ऐतिहासिक एबट माउंट चर्च और सिमिट्री के संरक्षण हेतु शासन से ₹96.96 लाख की मिली स्वीकृति

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 20, 2025

ऐतिहासिक एबट माउंट चर्च और सिमिट्री के संरक्षण हेतु शासन से ₹96.96 लाख की मिली स्वीकृति।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत के अंतर्गत एबट माउंट में अवस्थित ब्रिटिश कालीन चर्च एवं सिमिट्री (कब्रिस्तान) के संरक्षण कार्य हेतु शासन द्वारा प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण विरासत संरक्षण कार्य हेतु कार्यदायी संस्था, कुमाऊँ मण्डल विकास निगम (KMVN), को शासन द्वारा कुल ₹96.96 लाख (छियानवे लाख छियानवे हजार रुपये) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में ₹50.00 लाख (रुपये पचास लाख मात्र) की धनराशि व्यय किए जाने की अनुमति प्राप्त हो गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यह ऐतिहासिक संरक्षण कार्य मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र किया जाएगा, जिससे एबट माउंट की समृद्ध विरासत को सुरक्षित एवं संरक्षित किया जा सकेगा

जरूरी खबरें