रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुलदार के हमले से गंभीर रूप से घायल हिरन की पशु प्रेमियों ने बचाई जान।
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 22, 2025
गुलदार के हमले से गंभीर रूप से घायल हिरन की पशु प्रेमियों ने बचाई जान।
उपचार करा कर वन विभाग के किया सुपुर्द।
लोहाघाट बाराकोट सड़क में आज शुक्रवार दोपहर को गलचौड़ा के पास गुलदार के हमले से गंभीर रूप से घायल एक नर हिरन सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। बाराकोट की ओर से आ रहे भाजपा नेता दीपक बिष्ट व गोपाल दत्त ओली की नजर जब सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल इस हिरण के बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने अपनी बाइक रोककर हिरण के बच्चे को बचाने का प्रयास किया। दीपक बिष्ट ,गोपाल दत्त ओली व शिक्षक राजकिशोर ओली के द्वारा मानवता का परिचय देते हुए घायल हिरण के बच्चे को सुमित कुमार निवासी बनीगांव के वाहन में डालकर लोहाघाट पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टर जेपी यादव व डॉक्टर जनक चंद के द्वारा गंभीर रूप से घायल हिरन का उपचार किया गया।
डॉ जेपी यादव ने बताया गुलदार के हमले से हिरण को काफी गंभीर चोटे आई है तथा उसका एक पैर भी फ्रैक्चर हो चुका है। डॉक्टर यादव ने बताया हिरण के पैर में प्लास्टर बांध दिया गया है तथा जरूरी उपचार किया गया ।उन्होंने कहा हिरण के बच्चे को लगातार 8 से 10 दिन उपचार की जरूरत है उन्होंने बताया हमला चार से पांच दिन पहले हुआ है। वहीं उपचार के बाद घायल हिरन को वन विभाग लोहाघाट के सुपुर्द कर दिया गया है। अब वन विभाग के द्वारा घायल हिरण के बच्चे का उपचार कराया जाएगा। वहीं भाजपा नेता दीपक बिष्ट ने मानवता का परिचय देते हुए अपने निज खर्चे से हिरण के उपचार के लिए दवा उपलब्ध कराई।
दीपक ने बताया उन्होंने कई वाहन चालकों से हिरण को अस्पताल ले जाने की विनती की लेकिन किसी के द्वारा वाहन नहीं रोका गया। उन्होंने वाहन चालक सुमित कुमार की मानवता की सराहना की उन्होंने कहा अंत में सुमित कुमार के द्वारा अपने वाहन के जरिए घायल हिरण को अस्पताल पहुंचाया। लोगों के द्वारा इन तीनों के बेहतरीन कार्य की सराहना की जा रही है।
