Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

: लोहाघाट:हिट एंड रन मामले में चालक पर कार्यवाही न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहाघाट थाने में किया प्रदर्शन सीओ के निर्देश पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज आइटीबीपी कमांडेंट बताया जा रहा है आरोपी चालक

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 5, 2024
हिट एंड रन मामले में चालक पर कार्यवाही न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहाघाट थाने में किया प्रदर्शन सीओ के निर्देश पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज हिट एंड रन मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर गुरुवार को सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा के नेतृत्व में लोहाघाट थाने में प्रदर्शन किया ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद का सीओ चंपावत वंदना बर्मा ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा ने बताया 17 अगस्त2024 को दोपहर 2:30 बजे के लगभग लोहाघाट के पुनेठा पेट्रोल पंप के पास पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रही टाटा नेक्शन कार संख्या यूपी 23 एबी 5429 के वाहन चालक के द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए विनोद सिंह निवासी मड़वा बोरा को पीछे से टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और कार लेकर फरार हो गया था बोहरा ने बताया सूचना पर ककराली गेट पर पुलिस ने वाहन को रोका पर उसकी ऊंची पहुंच के चलते आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया इसके बाद घायल के भाई प्रकाश सिंह द्वारा लोहाघाट थाने में घटना की तहरीर दी गई पर पुलिस के द्वारा मामले का कोई संज्ञान नहीं लिया गया बोहरा ने बताया एसपी चंपावत को भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया उसके बाद भी आरोपी चालक पर कोई कार्रवाई लोहाघाट पुलिस के द्वारा नहीं की गई बोहरा ने बताया चालक आइटीबीपी का कमांडेंट बताया जा रहा है जिस पर पुलिस हाथ नहीं डाल रही है वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीण आज लोहाघाट थाने पहुंचे ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद आज सीओ वंदना वर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए इसके बाद लोहाघाट पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तथा मामले की जांच की जा रही है प्रदर्शन करने में ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, मदन कलोनी,कैलाश सिंह, देवदत्त ,प्रकाश सिंह बोरा, भीम सिंह ,प्रकाश सिंह, सुरेश सिंह , माधो सिंह, शोबन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें