रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सीएमओ से वार्ता के बाद धरने से उठे चेतराम प्रबंधन समिति से पुत्र की अस्थाई वार्ड बाय पद पर हुई तैनाती
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 24, 2025
सीएमओ से वार्ता के बाद धरने से उठे चेतराम प्रबंधन समिति से पुत्र की अस्थाई वार्ड बाय पद पर हुई तैनाती
अपने पुत्र को नौकरी देने की मांग को लेकर लोहाघाट के गंगनोला निवासी बुजुर्ग चेतराम लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल के कार्यालय के बाहर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे ।मंगलवार सुबह भी चेतराम धरने पर जमे रहे। मामले में सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के द्वारा अनशनकारी चेतराम को भविष्य में संविदा के पद आने पर उनके पुत्र हेम कुमार को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है ।तथा वर्तमान में अस्पताल प्रबंधन समिति से ₹6000 मासिक मानदेय पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में अस्थाई वार्ड बाय के पद पर उनके पुत्र हेम कुमार की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं ।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी के द्वारा बुजुर्ग चेतराम की सीएमओ चंपावत से टेलिफोनिक वार्ता कराई गई जिस पर सीएमओ चंपावत के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद चेतराम धरने से उठने को मान गए।चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल ने जूस पिलाकर चेतराम को धरने से उठाया ।वहीं बुजुर्ग चेतराम ने चेतावनी दी है अगर उनके पुत्र को जल्द संविदा से तैनाती नहीं दी गई तो वह फिर धरना करने को मजबूर होंगे। मालूम हो चेतराम अपने बेटे को नौकरी देने की मांग को लेकर 115 बार धरना कर चुके हैं।
