Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएमके आश्वासन के बाद 36 दिनों से चला आ रहा है एबीवीपी का आंदोलन समाप्त। महाविद्यालय पहुंचे डीएम।

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 19, 2025

डीएमके आश्वासन के बाद 36 दिनों से चला आ रहा है एबीवीपी का आंदोलन समाप्त। महाविद्यालय पहुंचे डीएम।

जिलाधिकारी व भाजपाजन प्रतिनिधियों ने आंदोलनरत छात्रों का जूस पिलाकर तुड़वाया धरना

महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर लोहाघाट महाविद्यालय के इतिहास का सबसे लंबा आंदोलन।

छात्र नेताओं की चेतावनी मांग पूरी न होने पर शपथ नहीं लेंगे छात्र पदाधिकारी।लोहाघाट महाविद्यालय व छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर पिछले 36 दिन से एबीवीपी के बैनर तले एबीवीपी के प्रदेश मीडिया संयोजक विवेक पुजारी ,छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक व कोषाध्यक्ष साहिल अधिकारी के नेतृत्व में महाविद्यालय में आंदोलन किया जा रहा था। आज दोपहर को मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं के द्वारा आक्रोश रैली निकालने के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग में भी धरना दिया गया। शुक्रवार देर शाम जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ,भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा , ब्लाक प्रमुख महेंद्र ढेक , पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,मोहित पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि छात्रों के धरना स्थल लोहाघाट महाविद्यालय पहुंचे। छात्र नेताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार व जनप्रतिनिधियों के द्वारा छात्रों की मांगों के जल्द समाधान को लेकर उन्हें आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा उनके स्तर से जिन भी समस्याओं का समाधान होगा उसे तुरंत किया जाएगा तथा शासन स्तर से होने वाली मांगों के समाधान के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। जिलाधिकारी चंपावत व जनप्रतिनिधियों ने छात्रों से आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद धरने में बैठे एबीवीपी छात्र नेताओं व छात्रों ने 36 दिनों से चले आ रहे आंदोलन को समाप्त किया। जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा आंदोलनरत छात्रों को जूस पिलाया गया तथा हर संभव समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वही एबीवीपी प्रदेश मीडिया संयोजक विवेक पुजारी, छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक व कोषाध्यक्ष साहिल अधिकारी ने कहा जिलाधिकारी चंपावत व भाजपा जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर वह पिछले 36 दिनों से चले आ रहे आंदोलन को आज समाप्त कर रहे हैं ।कहा जल्द ही महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव भी होने हैं ।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर आश्वासन के बावजूद उनकी मांगे नहीं मानी गई तो एबीवीपी का कोई भी पदाधिकारी शपथ नहीं लेगा साथ ही एबीवीपी एक बार फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। मालूम हो महाविद्यालय व छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए लोहाघाट महाविद्यालय के इतिहास का यह सबसे बड़ा आंदोलन है। वहीं एबीवीपी छात्र नेताओं ने आंदोलन की सफलता के लिए सभी छात्र-छात्राओं व सहयोगियों तथा तथा एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने के लिए जिलाधिकारी चंपावत, भाजपा जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। छात्रों का आंदोलन समाप्त होने के बाद प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली इस दौरान सचिन जोशी, एल एम कुवर , गिरीश ढेक ,लोहित खोलिया, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ,अर्जुन महरा, एबीवीपी जिला प्रमुख रवि जोशी ,प्रदीप शर्मा , श्याम ढेक, प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता , छात्र नेता नीरज सगटा ,शुभम ढेक ,मोहित अधिकारी राहुल बिष्ट गौरव पांडे, कृष्णा पाठक, गौरव विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें