रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रोमांचक मुकाबले में पाटन एफसी को हराकर राइकोट पहुंची मां झूमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मे।
Laxman Singh Bisht
रोमांचक मुकाबले में पाटन एफसी को हराकर राइकोट पहुंची मां झूमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मे।

कल चंपावत व चांदमारी के बीच खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला।

नशे से नाता तोड़ो खेलों से नाता जोड़ो थीम पर राइकोट फुटबॉल क्लब के सौजन्य से जीआईसी खेल मैदान लोहाघाट में चल रही मां झुमांधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। आज गुरुवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला राइकोट 11 व पाटन एफसी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राइकोट ने पाटन को 2/1 से मात देकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोहाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया व विशिष्ट अतिथि , प्रहलाद सिंह मेहता, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी , पान सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर के द्वारा किया गया।

अतिथियो के द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल भावना से खेलने तथा नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। साथ ही प्रतियोगिता के संचालक युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ खेलों से जोड़ती हैं और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रतियोगिता के संचालकों ने बताया कल 7 अगस्त को प्रतियोगिता का दूसरा रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला चंपावत फुटबॉल क्लब और चांदमारी 11 के बीच खेला जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र के समस्त खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक तादात में जीआईसी खेल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों व कमेटी का उत्साह वर्धन करने की अपील की है। तो वही आज प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी तादात में दर्शक जीआईसी खेल मैदान पहुंचे हुए थे ।दर्शकों के द्वारा रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया गया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अंकित कुवर सहित कई लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।