Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एडवोकेट चतुर्वेदी ने गांधी मूर्ति के सामने खड़े होकर जताया यूजीसी का विरोध।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 27, 2026

एडवोकेट चतुर्वेदी ने गांधी मूर्ति के सामने खड़े होकर जताया यूजीसी का विरोध।

बच्चों के भविष्य के साथ बताया खिलवाड़सरकार के यूजीसी बिल का अब जगह-जगह विरोध होने लगा है। चंपावत जिले के लोहाघाट में एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी ने यूजीसी बिल का अनोखा विरोध करते हुए लोहाघाट में गांधी मूर्ति के सामने खड़े होकर हाथ में यूजीसी विरोधी पोस्टर पकड़कर इस बिल का विरोध किया। एडवोकेट चतुर्वेदी ने कहा यूजीसी बिल उच्च शिक्षा में बच्चों के साथ भेदभाव का बिल है। जिसका पूरी तरह से हम विरोध करते है उन्होंने कहा ये एक पक्षीय बिल है जो समाज में दूरियां बढ़ाएगा ।सरकार ने इसे वापस लेना होगा वरना सवर्ण समुदाय के बच्चों का भविष्य अंधकारमय होगा। उनको अपनी पढ़ाई के दौरान डर के साए में रहना होगा कि कही कोई गलत शिकायत ना कर दे। क्योंकि झूठी शिकायत करने वाले पर कोई सजा और जुर्म का प्रावधान नहीं है। जिस पर आरोप लगेगा उसे ही साबित करना होगा कि वो निर्दोष है। एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी ने लोगों से अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए यूजीसी बिल का विरोध करने की अपील की है।

जरूरी खबरें