रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एडीएम गोस्वामी ने कोली झील मे बने सुलभ शौचालय में एक हफ्ते के भीतर जल कनेक्शन देने के जल निगम को दिए निर्देश।
Laxman Singh Bisht
Thu, Nov 6, 2025
एडीएम गोस्वामी ने कोली झील मे बने सुलभ शौचालय में एक हफ्ते के भीतर जल कनेक्शन देने के जल निगम को दिए निर्देश।
बिना पानी व कर्मचारी के सफेद हाथी बना हुआ है सुलभ शौचालय। पर्यटक परेशान।
झीलो की सड़क हुई बदहाल। पेयजल की नहीं है व्यवस्था
लोहाघाट के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कोली ढेक झील में पर्यटकों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य करवाया गया था। निर्माण कार्य पूरे हुए लंबा समय बीत चुका है पर अभी तक सुलभ शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं की गई है ।जिस कारण सुलभ शौचालय सफेद हाथी बना हुआ है और पर्यटकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को चंपावत के एडीएम के0 एन 0गोस्वामी कोली ढेक झील पहुंचे जहा नौका संचालकों के द्वारा एडीएम गोस्वामी से सुलभ शौचालय में जल्द पानी की व्यवस्था करने की मांग की। नौका संचालको ने एडीएम गोस्वामी को बताया सुलभ शौचालय बने हुए काफी समय बीत चुका है पर सुलभ शौचालय में न तो पानी की व्यवस्था है और ना ही कर्मचारियों की। इसके अलावा झील को जाने वाली सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है, पर्यटकों के बैठने के लिए सेड का निर्माण नहीं किया गया है पेयजल तक की व्यवस्था तक नहीं है। जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से आने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है विशेष कर महिला पर्यटकों को। मामले का एडीएम कें0एन 0गोस्वामी ने गंभीरता से संज्ञान लिया और जल निगम के अधिशासी अभियंता को एक हफ्ते के भीतर सुलभ शौचालय में पानी का कनेक्शन देने के निर्देश दिए।एडीएम गोस्वामी के द्वारा नौका संचालको को झील में अन्य विकास कार्य करवाने का भी आश्वासन दिया गया ।उन्होंने कहा झील में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा।