रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट:एडीएम ने मरोडाखान बंतोली मोटर मार्ग में दोबारा डामरीकरण के दिए निर्देश ।
Laxman Singh Bisht
Thu, Jan 22, 2026
एडीएम ने मरोडाखान बंतोली मोटर मार्ग में दोबारा डामरीकरण के दिए निर्देश ।
एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने बंतोली सड़क निर्माण कार्य लिया जायजा गुणवत्ता पर जताई नाराजगी।
ठेकेदार को दोबारा डामरीकरण के निर्देश।
अपनी ईमानदार व तेज तर्रार छवि के लिए जाने जाने वाले एडीएम चंपावत के0 एन 0गोस्वामी ने आज गुरुवार को ग्राम प्रधान बंतोली नारायण सिंह फर्त्याल की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए बाराकोट ब्लॉक की मरोड़ाखान बंतोली सड़क का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में एडीएम गोस्वामी को सड़क निर्माण में कई अनियमितता मिली। जिस पर एडीएम गोस्वामी ने गहरी नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार को सड़क में दोबारा से डामरीकरण करने के कड़े निर्देश दिए ।एडीएम गोस्वामी ने कहा भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल ने अपनी शिकायत में एडीएम को बताया कि लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा वर्ष 2025 में इस सड़क में डामरीकरण का कार्य किया गया था जो कि कई जगह गुणवत्ता विहीन है। जिस पर एडीएम गोस्वामी ने तत्काल कार्रवाई की है। मामले मे ईई लोक निर्माण विभाग हितेश कांडपाल ने बताया संबंधित ठेकेदार का पेमेंट नहीं किया गया तथा उसे नोटिश जारी किया गया है। ईई कांडपाल ने कहा अगर ठेकेदार कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण नहीं करता है तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।ग्रामीणों ने तत्काल शिकायत का संज्ञान लेने के लिए एडीएम गोस्वामी को धन्यवाद दिया। इस दौरान मौके पर तहसीलदार बाराकोट, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश सिंह बोहरा, हरीश आर्य, ग्राम प्रधान बंतोली नारायण सिंह फर्त्याल आदि मौजूद रहे।