रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पंचेश्वर के नेत्र सिमलोदा (पंथयूड़ा) में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक युवक की मौत
Laxman Singh Bisht
पंचेश्वर के नेत्र सिमलोदा (पंथयूड़ा) में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक युवक की मौत
एक ने भाग कर बचाई जान। बेल खरीदने नेत्र जा रहा था युवक।
सड़क बंद होने से अस्पताल नहीं पहुंच पाया घायल।
प्रशासन व रेस्क्यू टीमें मौके को रवाना।
लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर के बिविल ग्राम सभा के पंथयूड़ा नेत्र सिमलोदा में आज मंगलवार को लैंडस्लाइड होने से एक युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई । मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मलबे में दबे युवक को बाहर निकाला ।सूचना पर फायर ,पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके को रवाना हुई है। तथा ग्रामीणों की मदद के लिए एसएसबी मौके पर पहुंच चुकी है। बिविल के ग्राम प्रधान ललित सिंह व पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र पंत ने बताया आज सुबह 11:30 बजे के लगभग लक्ष्मण चंद पुत्र प्रकाश चंद व हरिश्चंद्र पुत्र नारायण चंद पंथयूड़ा सड़क से बेल लाने के लिए नेत्र की ओर पैदल जा रहे थे तभी पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। जिसमें लक्ष्मण चंद मलवे में बुरी तरह दब गया और हरिश्चंद्र ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई तथा ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही सभी ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे तथा किसी तरह मलबे में दबे लक्ष्मण चंद(19) निवासी रावतगड़ा जिला पिथौरागढ़ को बाहर निकाल।
उन्होंने बताया मलवे में दबने से लक्ष्मण चंद गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना स्थल पर सड़क बंद होने की वजह से घायल को ग्रामीण अस्पताल नहीं ले जा पाए जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।ग्रामीणों ने कहा इस स्थान पर पूर्व से ही भूस्खलन का खतरा बना हुआ था। उन्होंने कहा प्रशासन को सूचना दे दी गई है। सूचना मिलने पर प्रशासन और रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंच रही है। एसएसबी व ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।