रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :गंगनोला मे आग से दो मंजिला भवन जलकर हुआ राख ग्रामीण ने भाग कर बचाई जान लाखों का नुकसान।
Laxman Singh Bisht
Wed, Sep 24, 2025
.गंगनोला मे आग से दो मंजिला भवन जलकर हुआ राख ग्रामीण ने भाग कर बचाई जान लाखों का नुकसान।
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। शॉर्ट सर्किट बताया गया आग लगने का कारण।
लोहाघाट ब्लॉक के गंगनौला ग्राम सभा के चनोड़ा तोक मे आज बुधवार सुबह हरिश्चंद्र जोशी और खिलानंद जोशी के दो मंजिला भवन में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लकड़ी का बना दो मंजिला भवन धू धू कर जलने लगा। भवन में निवास कर रहे सोनू जोशी ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। पूर्व प्रधान ललित मोहन जोशी ने तत्काल आग लगने की सूचना फायर स्टेशन लोहाघाट व राजस्व विभाग को दी।
आग लगने की सूचना मिलते ही लोहाघाट से फायर टीम फायर स्टेशन प्रभारी हंस दास सागर के दिशा निर्देश पर घटनास्थल पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से किसी तरह फायर कर्मियों ने भीषण आग पर 2 घंटे की कड़ी मस्कत के बाद काबू पाया लेकिन तब तक भवन पूरी तरह जल चुका था। पूर्व प्रधान ललित मोहन जोशी ने बताया आग से लाखों का नुकसान हुआ है । दोनों परिवारों का भवन व समान पूरी तरह जलकर राख हो गया है कुछ सामान फायर टीम व ग्रामीणों के द्वारा बचा लिया गया है।
उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। गनीमत रही दुर्घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम राजस्व निरीक्षक राजेंद्र गोस्वामी, राजस्व उप निरीक्षक हिमांशु बिष्ट व रवि महर के साथ मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया। आग बुझाने में ग्रामीण प्रकाश जोशी, परमानंद जोशी ,नारायण दत्त जोशी, धर्मानंद जोशी सहित कई लोगों के द्वारा सहयोग किया गया। फायर टीम में लीडिंग फायरमैन कुंदन बसेड़ा, डीबीआर राजेश खर्कवाल, भैरव सिंह, एफएम भरत सिंह, चंचल सिंह ,उमेश कुमार राजेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे। इस दौरान आग बुझाने के लिए जल संस्थान से भी एक टैंकर पानी का मंगाया गया।