रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: महाकाली मंदिर से लौट रही युवती बाईक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल
Laxman Singh Bisht
महाकाली मंदिर से लौट रही युवती बाईक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल
लीसा डिपो के पास दुर्घटना में 60 फीट गहरी खाई में गिरी युवती।
होटल स्वामी मदन सामंत बने संकट मोचन। पूर्व में भी बचा चुके हैं कई जान।
आज शनिवार को गंगोलीहाट के प्रसिद्ध महाकाली मंदिर के दर्शन कर लौट रही युवती शाम को बाईक दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक उषा तड़ागी (21) निवासी तड़ाग बाराकोट आज सुबह अपने रिश्ते के भाई नवीन सिंह अधिकारी निवासी कोयाटी( लोहाघाट) के साथ गंगोलीहाट महाकाली मंदिर के दर्शनों के लिए गई थी ।नवीन सिंह अधिकारी ने बताया लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में लीसा डिपो से आगे बसाना के पास वह बाइक रोककर फोन में बात कर रहा था ।तभी ऊषा ने अचानक से बाइक स्टार्ट कर दी बाइक के आगे बढ़ने से ऊषा छिटककर लगभग कर लगभग 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी ।सूचना पर सामंत होटल के स्वामी मदन सिंह सामंत मौके पर पहुंचे तथा अन्य लोगों की मदद से किसी तरह ऊषा को गहरी खाई से निकाल कर अपने वाहन से तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया ।
दुर्घटना में युवती को काफी चोटे आई है। अस्पताल में डॉक्टर बीना मलकानी के द्वारा युवती का उपचार किया गया ।डॉक्टर बीना ने बताया युवती के सर व चेहरे पर चोटे लगी हुई है सिटीस्कैन के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है ।वही मदन सामंत के द्वारा दुर्घटना में घायल युवती की जान बचाने के लिए लोगों के द्वारा उनकी काफी सराहना की जा रही है ।पूर्व में भी सामंत कई दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचा चुके हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;