रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरस्वती ज्ञानदीप विद्या मंदिर में एक घंटा एक दिन कार्यक्रम के तहत चला स्वच्छता अभियान।
Laxman Singh Bisht
Thu, Sep 25, 2025
सरस्वती ज्ञानदीप विद्या मंदिर में एक घंटा एक दिन कार्यक्रम के तहत चला स्वच्छता अभियान।
आज दिनांक 25 सितंबर 2025 को विशेष स्वच्छता श्रमदान एक घंटा एक दिन एक साथ कार्यक्रम मैं स्वच्छता शपथ के साथ ही केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ द्वारा सरस्वती ज्ञानदीप विद्या मंदिर लोहाघाट चंपावत में विशेष स्वच्छता श्रमदान किया गया । प्रबंधक श्री नवीन जोशी की अध्यक्षता में विद्यालय की 60 बच्चे 25 शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सीबीसी के कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता श्रमदान किया गया। कार्यक्रम में विभाग द्वारा उपरोक्त विषय पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के मध्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सभी विजयी प्रतिभागियों को विभागीय पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए
कार्यक्रम अध्यक्ष महोदय को विभाग की ओर से प्रतीक चिह्न दिया गया साथ ही कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम पर भी प्रबंधक महोदय एवं सीबीसी स्टाफ द्वारा विद्यालय प्रांगण में एक फलदार वृक्ष का वृक्षारोपण भी किया गया।