रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: 5100 दीपो से जगमगाया लोहाघाट का रिकेश्वर महादेव मंदिर।
Laxman Singh Bisht
51सौ दीपो से जगमगाया लोहाघाट का रिकेश्वर महादेव मंदिर।
कल 22 अगस्त को विशाल भंडारे के साथ होगा शिव महापुराण कथा का समापन।
लोहाघाट के प्रतिष्ठित जुकरिया परिवार के द्वारा अपने हथरंगिया स्थित आवास में 11 दिनी शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है ।सैकड़ो भक्तों के द्वारा शिव महापुराण कथा का आनंद लिया गया। शिव महापुराण कथा व्यास श्री कमल योगी के द्वारा भक्तों को सुंदर तरीके से सुनाई गई।आज शिव महापुराण में दसवे दिन की कथा समापन के बाद। लोहाघाट के रिकेश्वर महादेव मंदिर में 5100 दीपक जलाकर देवाधिदेव महादेव को समर्पित किए गए।
दीपों की रोशनी में महादेव का धाम जगमगा उठा। इस दौरान कई शिव भक्त मौजूद रहे। शिव महापुराण कथा के मुख्य आयोजक देवीदत्त जुकरिया, खिलानंद जुकरिया, अनिल जुकरिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने बताया कल 22 अगस्त शुक्रवार को विगत 10 दिनों से चल रहे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन किया जाएगा तथा प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने नगर व ग्रामीण क्षेत्र की जनता से दोपहर 1:00 बजे से भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।
दीपोत्सव में जीवन सिंह मेहता, राजू गढ़कोटी ,अशोक जुकरिया, अमित जुकरिया, टीका देव खर्कवाल, अमित शाह, सचिन जोशी पारस जुकरिया विमल कलोनी सहित कई शिव भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।