Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम "कौशलम्" के तहत जिले में प्रशिक्षित होंगे 300 शिक्षक।

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 13, 2025

व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम "कौशलम्" के तहत जिले में प्रशिक्षित होंगे 300 शिक्षक।

वर्ष 2025-26 के लिए डाइट में शुरू हुआ कौशलम् शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं औऱ एससीईआरटी तथा उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में कौशलम् कार्यक्रम संचालित है। सोमवार को जनपद में वर्ष 2025-26 के लिए व्यवसायिक शिक्षा के तहत संचालित कौशलम् कार्यक्रम से जुड़े शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। प्रथम चक्र में कक्षा 12 के 55 शिक्षकों के प्रशिक्षण का प्रारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष वर्मा ने कौशलम् कार्यक्रम की मूल अवधारणा "विद्यार्थियों में उद्यमशील मानसिकता तथा नवीन प्रोटोटाइप के विकास की सोच" विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ कमल गहतोड़ी के अनुसार जनपद के 97 माध्यमिक विद्यालयों (अटल उत्कृष्ट को छोड़कर) कक्षा 9 से 12 तक प्रत्येक कक्षा से एक कौशलम शिक्षक को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान दिया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु कुल 302 शिक्षक एवं 16 मास्टर ट्रेनर चयनित हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के उद्यमशील विचार को व्यवसाय एवं बाजार से जोड़ना है। ताकि वह उन्हें भविष्य में आत्मनिर्भरता प्रदान कर सके। उद्यम लर्निंग फाउंडेशन राज्य में कौशलम् कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के कुमाऊं प्रभारी तनुज अटवाल के अनुसार माध्यमिक स्तर पर प्रत्येक कक्षा के लिए कौशलम् कार्यक्रम के अलग-अलग उद्देश्य निर्धारित हैं। जिनकी प्राप्ति के लिए शिक्षकों को कौशलम् की प्रत्येक विद्या से परिचित होना अत्यावश्यक है। प्रथम बैच के प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ अनिल मिश्रा, कृष्ण सिंह ऐरी, दीपक सोराड़ी, डॉ लक्ष्मी शंकर यादव, डॉ अवनीश शर्मा, डॉ पारुल शर्मा, मनोज भाकुनी, भगवती जोशी, दिनेश गढ़कोटी के अतिरिक्त मास्टर ट्रेनर दिनेश पनेरु, पुष्पा पाठक, ममता पाटनी, नीरज नाथ गोस्वाम्मी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें