Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग थाने पहुंचे विधायक अधिकारी ओवर रेटिंग शराब बिकने पर जताई नाराजगी 

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 6, 2024
नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग थाने पहुंचे विधायक अधिकारी ओवर रेटिंग शराब बिकने पर जताई नाराजगी लोहाघाट क्षेत्र में लगातार बढ़ते नशे के कारोबार पर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने चिंता जताई गुरुवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ लोहाघाट थाने पहुंचे सीओ वंदना वर्मा और एसएचओ अशोक कुमार से लोहाघाट क्षेत्र में बढ़ते स्मैक व अन्य नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने तथा लोगों के लिए खतरा बने ओवर स्पीड बाइक सवारों व काली फिल्म चढ़े वाहनों में घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई करने तथा नगर के चारों और एकांत क्षेत्र में नशा करने का अड्डा बने स्थानो को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए विधायक अधिकारी ने कहा आज युवा तेजी से स्मैक के नशे की ओर बढ़ रहा है उन्होंने सीओ चंपावत से स्मैक के बड़े सौदागरों को पकड़ने , जगह-जगह बिक रही अवैध शराब तथा अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया ओर लोहाघाट क्षेत्र में ओवर रेट मे बिक रही शराब पर नाराजगी जताई साथ ही विधायक ने पुलिस को स्कूल समय पर गस्त्त करने के लिए भी निर्देश दिए हैं सीओ वंदना बर्मा व एसएचओ अशोक कुमार ने नशे के सौदागरों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन विधायक अधिकारी को दिया विधायक अधिकारी ने लोहाघाट में छात्रा अपहरण मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की सराहना की इस दौरान कविराज मोनी, प्रकाश मेहरा , चांद बोहरा,अमर सिंह कोटियाल, मदन खोलिया, प्रकाश साह,पुष्कर सिंह बोहरा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें