Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: खटीमा:ट्रेन को पलटाने की साजिश को लोको पायलट ने किया नाकाम

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 14, 2024
ट्रेन को पलटाने की साजिश को लोको पायलट ने किया नाकाम सीमांत खटीमा रेलवे स्टेशन के पास असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन की पटरी पर लोहे के मोटे तार की 15 फीट की छड़ डालकर बडे हादसे को अंजाम देने की कोशिश की गई। रविवार की देर रात देहरादून से टनकपुर को जाने वाली ट्रेन के लोको पायलट ने पटरियों पड़े वायर की रोड को देखकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। खटीमा रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले ट्रेन की पटरीयो पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा 15 फिट लोहे की मोटी वायर रखकर हादसे को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। देर रात लगभग 3:00 बजे देहरादून से टनकपुर की ओर जा रही ट्रेन के लोको पायलट की मुस्तादी के चलते ट्रेन को समय पर रोक लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था रेलकर्मियों द्वारा उक्त लोहे के मोटे वायर रेल की पटरी से उठाकर बनबसा रेलवे स्टेशन पर जमा करवा दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। रेलवे विभाग के अधिकारियों के अनुसार उक्त मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के पूर्ण होने के बाद ही कोई बयान दिया जाएगा। वहीं इस मामले में उधम सिंह नगर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है इस वारदात के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जरूरी खबरें