Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के पाटन पाटनी के लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 10, 2026

लोहाघाट के पाटन पाटनी लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशतलोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटन–पाटनी के लास तोक में शाम करीब 8:15 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशाल तेंदुआ निर्मल पाण्डेय के आँगन में आ धमका। क्षेत्र में तेंदुए के अचानक दिखाई देने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार तेंदुआ कुछ देर तक आँगन के आसपास घूमता रहा। निर्मल पाण्डेय ने बताया कि जैसे ही घर के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, लोगों ने एकजुट होकर जोर-जोर से हल्ला किया। शोरगुल से तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इससे पहले भी आसपास के गांवों में तेंदुए के दिखाई देने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब शाम के समय भी तेंदुए का गांव के भीतर पहुंचना लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।घटना की सूचना स्थानीय स्तर पर दी जा चुकी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर पिंजरा लगाने की मांग की है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे शाम और रात के समय विशेष सतर्कता बरतें, बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित विभाग को दें।फिलहाल तेंदुए के भाग जाने से स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लास तोक और आसपास में दहशत का माहौल बना हुआ है।स्थानीय शशांक पाण्डेय ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कनेड़ा में भी तेंदुए के गुर्राने की आवाज़ देर रात तक आयी थी। उन्होंने लोगो से सावधान रहने की अपील की है।

जरूरी खबरें