रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत नगर में जगमगाएंगी एल०ई०डी० स्ट्रीट लाईटें, 2.62 करोड़ रुपये स्वीकृत
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श जनपद चम्पावत' के विजन को गति:
चम्पावत नगर में जगमगाएंगी एल०ई०डी० स्ट्रीट लाईटें, 2.62 करोड़ रुपये स्वीकृत

चम्पावत नगर में जगमगाएंगी एल०ई०डी० स्ट्रीट लाईटें: शासन ने 2.62 करोड़ रुपये से अधिक की योजना को दी स्वीकृति, 1.05 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी
उत्तराखण्ड शासन के शहरी विकास अनुभाग-3 द्वारा नगर पालिका परिषद, चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत एल०ई०डी० स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्यों की पुन: प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श जनपद चम्पावत' के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में "नगरीय अवस्थापना सुविधाओं का विकास" मद के अंतर्गत तकनीकी प्राकलन समिति (टी०ए०सी०) द्वारा आंकलित कुल लागत रुपये 262.90 लाख (रुपये दो करोड़ बासठ लाख नब्बे हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गई है।इस स्वीकृति के क्रम में राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति के उपरांत प्रथम किश्त (40 प्रतिशत) के रूप में रुपये 105.160 लाख (रुपये एक करोड़ पांच लाख सोलह हजार मात्र) की धनराशि व्यय हेतु अवमुक्त कर दी गई है।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा स्वीकृत की गई इस धनराशि को आहरित कर नगर पालिका परिषद, चम्पावत को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अविलंब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदर्श जनपद चम्पावत की संकल्पना के अनुरूप नगर पालिका क्षेत्र में आधुनिक एल०ई०डी० स्ट्रीट लाईटें लगने से शहर की प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ एवं भव्य होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। शासन ने कार्य को पूर्ण पारदर्शिता और शीघ्रता के साथ संपन्न कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।