रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पुलिस लाईन चम्पावत में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी रंगारंग कार्यक्रमो का हुआ आयोजन।
Laxman Singh Bisht
Sun, Aug 17, 2025
पुलिस लाईन चम्पावत में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
रंगारंग कार्यक्रमो का हुआ आयोजन।
चंपावत। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को पुलिस लाइन चंपावत में काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन चम्पावत में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी चंपावत अजय गणपति व विशिष्ट अतिथि सीओ शिवराज सिंह राणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। पुलिस लाईन चम्पावत प्रांगण में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में समय 00.00 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समय पुलिस गार्द द्वारा हर्ष फायर किया गया ।इसके पश्चात एसपी अजय गणपति , शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक चम्पावत,
बच्ची सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत सहित मौजूदा समस्त पुलिस अधिकारियों के द्वारा पूजा अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया गया तथा लोगों को प्रसाद वितरित किया गया । इससे पूर्व पुलिस लाइन के मंच में एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों व भजनों की प्रस्तुति दी गई।