Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

: चंपावत: हिंगला देवी क्षेत्र में नजर आया विशाल किंग कोबरा क्षेत्र में दहशत घर के अंदर घुसने की कर रहा था कोशिश वीडियो सोशल मीडिया में वायरल 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 22, 2024
चंपावत हिंगला देवी क्षेत्र में नजर आया किंग कोबरा क्षेत्र में दहशत घर के अंदर घुसने की कर रहा था कोशिश वीडियो सोशल मीडिया में वायरल मंगलवार को चंपावत के ललवापानी क्षेत्र के हिंगला देवी के चौबटिया क्षेत्र में एक विशाल किंग कोबरा नजर आया जिस कारण क्षेत्र में दहशत फैल गई है सोमवार को चौबटिया के मुकेश बिनवाल पुत्र स्वर्गीय शिरोमणि ने बताया आज दोपहर एक विशाल किंग कोबरा सांप फुफकारते हुए उनके घर के पास आ गया तथा घर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा बिनवाल ने बताया दरवाजे के पास बैठे उनके कुत्ते के द्वारा किंग कोबरा को देख उस पर भौंकना शुरू किया तो किंग कोबरा ने उनके कुत्ते पर हमला कर दिया पास में काम कर रहे मजदूरों के द्वारा हल्ला मचाने के बाद किंग कोबरा नीचे खेतों की ओर चला गया बिनवाल ने कहा इतने बड़े सांप को देखकर उनका पूरा परिवार दहशत में आ गया है तथा उन लोगों के लिए खतरा बना हुआ है बिनवाल ने बताया उन्होंने इस बात की सूचना वन विभाग व आपदा प्रबंधन को दी है उन्होंने वन विभाग से जल्द किंग कोबरा को पकड़ने की मांग की है किंग कोबरा का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है हालांकि किंग कोबरा पर्वतीय क्षेत्र में नहीं पाए जाते हैं पर हिंगला देवी क्षेत्र में यह कहां से आया कहां नहीं जा सकता है पर यह क्षेत्र के लिए खतरे की घंटी है वीडीयो /फोटो मे साफ देखा जा सकता है साप अपना विशाल फन फैलाए खड़ा है वन विभाग ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए हालांकि चैनल सांप के किंग कोबरा होने की पुष्टि नहीं करता है

जरूरी खबरें