खटीमा:बाघ ने बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला वन विभाग की टीम मौके पर
Laxman Singh Bisht
Oct 26, 2023 12:47 am
4 views
26 Oct 2023
बाघ ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार ♥
खटीमा सुरई वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 47 में जंगल में घास काटने गई बुजुर्ग महिला भागुली देवी आयु 70 बर्ष निवासी वन क्षेत्र बग्गा पर बाघ ने हमला कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वन क्षेत्र में महिला के शव की तलाश शुरू कर दी। बाघ के पद चिन्हों के सहारे खोज करते हुए वन विभाग की टीम के द्वारा बख्तरबंद ट्रैक्टर वाहन की मदद से महिला के शव को बरामद कर लिया गया। विभाग की फोरेंसिक टीम के द्वारा मौके पर ही शव का निरीक्षण कर फॉरेंसिक साक्ष एकत्र किए गए।
वन विभाग से फोरेंसिक एक्सपर्ट के तौर पर डिप्टी रेंजर सतीश रेखाडी द्वारा मौके पर ही शव का निरीक्षण कर फॉरेंसिक सैंपल इकट्ठा किए गए। जिसके अंतर्गत बाघ के बाल एवं लार के सलाइवा के साथ घटना स्थल की जीपीएस लोकेशन आदि के सैंपल भी एकत्र किए गए। साथ ही वन विभाग की टीम के द्वारा बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैकिंग कैमरा भी स्थापित किए गए। मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए तराई पूर्वी खटीमा वन प्रभाग के एसडीओ संतोष पंत ने बताया कि सूचना पर
कार्यवाही करते हुए सुरई वन रेंज के क्षेत्राधिकारी राजेंद्र मनराल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने महिला के शव को बरामद कर लिया है। बाघ के हमले के खतरे को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। वन विभाग स्थानीय लोगों से निवेदन करता है कि बेवजह जंगल में जाने से बचें आवश्यक कार्य होने पर वन विभाग के लोकल अधिकारियों को सूचना देकर ही जंगल में प्रवेश करें।

विज्ञापन
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।