बड़ी खबरें
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए! लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन। लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन। पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान। बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्। लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित। लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
Trending
# आज की खबर # Latest news # Latest news # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर # Kal Ka Mousam, Kal Ka Mousam 2025, Kal Ka Mousam # Mandi bhav today, Mandi Bhav, Rajasthan Mandi Price, Haryana Mandi Bhav, Kapas ke Bhav, narma ka bhav, Mandi Bhav Today, Mandi Rate, today mandi bhav, latest price, breaking news, Mandi Bhav Today, Mandi Bhav Today 2024, आज का मंडी भाव, mandi bhav today, mandi bhav rajasthan, mandi bhav betul, mandi bhav indore, mandi bhav Sirsa, mandi bhav # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर", " # Haryana , Rain Alert

लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत द्वारा आयोजित बृहद विधिक बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर का न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने किया शुभारंभ,समस्याओं का समाधान होने पर लोगों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Oct 08, 2023 11:17 pm 8 views
बृहद विधिक बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर का न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने किया शुभारंभ लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनपद में समय-समय पर तहसील दिवस, चौपालों, बहुउद्देश्यीय एवं विधिक साक्षरता शिविरों आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत व जिला प्रशासन चम्पावत के तत्वाधान में रविवार को बैनी प्रसाद पुनेठा राजकीय इण्टर कालेज लोहाघाट में बहुउद्वेशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में दूर-दूर क्षेत्र से लोग पहुंचे हुए थे इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष व उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने शिविर का शुभारंभ करते हुए उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन चंपावत के तत्वाधान में यह विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया है जिसका यहॉं के लोगों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश शुरू से ही शांति एवं न्याय प्रिय रहा है। नीति, न्याय आदि इसके आदर्श रहे हुए हैं। इतिहास इस बात का साक्षी रहा है कि हमेशा ही असहाय, कमजोर और निर्बल व्यक्तियों का हमेशा बचाव किया है। विधि एवं न्याय के क्षेत्र में भी असहाय, कमजोर व निर्धन व्यक्तियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान दिया है, ताकि धनाभाव या गरीबी के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। गंभीर से गंभीर अपराध के अभियुक्त को भी बचाव हेतु कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला विधिक प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की है। निशुल्क कानूनी व्यवस्था प्रत्येक निर्धन व्यक्ति का अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक न्याय का एक स्व स्थापित सिद्धांत है की दोनों पक्षों को सुनवाई का समान अवसर प्राप्त हो। दोनों पक्षों को सुनवाई का पर्याप्त अवसर प्रदान करते ही उसका निस्तारण किया जाता है। प्रत्येक नागरिक को न्याय के समान अवसर प्राप्त हो यह संविधान में भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो आर्थिक या अन्य कारणों से न्याय पाने से वंचित रह जाते हैं तो ऐसे व्यक्तियों की सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क कानूनी सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस शिविर को यहां पर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है कि विधिक सेवा प्राधिकरण तथा केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, विधिक सहायता व विधिक क्रियाकलापों की जानकारी व पहुंच दूरस्थ क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को सरलता व सुगमता से प्राप्त हो सकें। इस मौके पर जिला जज चंपावत कहकशा खान ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक जिले के जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का एक कार्यालय होता है। जो प्रत्येक कार्य दिवस पर कार्य करता है। अगर किसी की कही सुनवाई नहीं हो रही हो तो वहां जाकर अपने अधिकारों के बारे में न केवल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं बल्कि वहां आपको जो भी कानूनी सहायता की आवश्यकता होगी वह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर जिला जज द्वारा माननीय न्यायमूर्ति के आगमन पर अभिनंदन पत्र पढ़कर उन्हें प्रदान किया। इससे पूर्व जिला जज जिलाधिकारी नवनीत पांडे, जिला बार संघ चंपावत तथा पूर्णागिरि बार संघ के पदाधिकारियों द्वारा माननीय न्यायमूर्ति एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू तिवारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर व शाल ओड़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा परिसर में पौध का रोपण भी किया। तथा महिलाओं को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर जीजीआईसी लोहाघाट की बालिकाओं द्वारा वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। कुमाऊं लोक सास्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट की टीम द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक तथा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। फायर विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।  शिविर का संचालन एडवोकेट भास्कर मुरारी द्वारा किया गया। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एनसीसी कैडेट्स व किकबॉक्सिंग के खिलाड़ियों को को भी माननीय न्यायमूर्ति द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी पसबोला द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित कर शिविर में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के साथ ही कानूनी जानकारियां देकर लाभान्वित किया गया। शिविर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंपावत द्वारा 160 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई*। शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 22 विकलांग प्रमाण पत्र बनाए गए। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों के भी कुल 58 विकलांग प्रमाण पत्र शिविर में बनाए गए तथा 15 लोगों को चश्में भी वितरित किए गए।  शिविर में विभिन्न विभागों के लगभग 40 स्टॉल लगाएं गए। जिनके द्वारा उपस्थित जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान किया गया। हंस फाउंडेशन द्वारा भी निशुल्क स्वास्थ्य उपचार किया गया। राजस्व विभाग द्वारा भूमि प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मन निधि, सत्यापन, दाखा संबंधी सहित अन्य कार्य कराएं गए। भेषज एवं जड़ी बूटी, उद्यान कृषि विभाग द्वारा फल पौध के साथ ही बीज, कृषि यंत्र, रसायन आदि वितरित करने के साथ किसानों को जानकारी दी गई। इसी प्रकार मत्स्य, रेशम, चाय बोर्ड, सेवायोजन, पर्यटन, पशुपालन, शिक्षा, सैनिक कल्याण, ग्रामीण विकास, सहकारिता, स्विफ्ट कार्यक्रम, जल संस्थान, पेयजल निगम, स्वजल, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, बाल विकास, वन विभाग, उरेडा, चाइल्ड हेल्पलाइन, खाद्य, दुग्ध विकास, निर्वाचन आदि विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनमानस को लाभान्वित किया। शिविर में विभिन्न एवं स्वयं सहायता समूह के द्वारा भी स्टाल लगाकर स्थानीय उत्पादों की बिक्री की। शिविर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत भी लोगों को जानकारी दी। माननीय न्यायमूर्ति द्वारा भी स्टॉलो का निरीक्षण कर प्रभारी स्वीप से जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी ली। शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से 05 कान की मशीन, 03 बेशाखी, 02 व्हीलचेयर, 04 लोगों को अटल आवास योजना के डमी चेक, 02 वलीक स्टिक, 01 वाकर, 01 ब्लाइंड स्टिक निशुल्क वितरित की गई। वही ग्रामीणों के द्वारा अपनी समस्याओं का समाधान होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को धन्यवाद दिया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करने की अपील करी वही दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी के द्वारा दिव्यांग जनों की काफी मदद करी गई इस अवसर पर जिला जज कहकशा खान, जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरूण बोहरा, सिविल जज हेमन्त सिंह राणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी पसबोला, सिविल जज जहां आरा अंसारी, नितिन शाह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, रिंकू बिष्ट, बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे , एडवोकेट विजय राय, एडवोकेट मनीषा उप्रेती ,पीएलबी राजीव मुरारी ,रेनू गढकोटी ,सावित्री राय,सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी, अधिवक्तागण, पीएलवी क्षेत्रीय जनता, जन प्रतिनिधि, एसएसबी के जवान, स्कूली बच्चें आदि उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:पॉक्सो केस में कमल रावत को हाईकोट से मिली क्लीन चिट कोर्ट ने रावत को किया बरी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट:सोलर लाइट से जगमगाया बोट हाउस क्षेत्र। सभासद के प्रयास लाए रंग।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मे खेल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत :एसडीआरएफ ने दयुरी मे 100 मीटर गहरी खाई से अज्ञात शव किया बरामद

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों व तेल के नमूने जांच हेतु लैब भेजे

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट और बाराकोट में नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दो मेडिकल स्टोर सील

रिपोर्ट:जगदीश जोशी

Live

लोहाघाट:कैप्टन आर0 एस0 देव को राज्यपाल ने किया सम्मानित।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

पेज 1 / 2204