Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: चम्पावत:हिंदी पत्रकारिता दिवस पर  विशिष्ट कार्यों के लिए पत्रकारों को किया गया सम्मानित। 

Laxman Singh Bisht

Thu, May 30, 2024
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशिष्ट कार्यों के लिए पत्रकारों को किया गया सम्मानित। चंपावत मे हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में जिला पत्रकार संगठन द्वारा आयोजित गोष्ठी में सभी पत्रकारों से एकजुट होकर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के साथ पत्रकार व पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली की अध्यक्षता एवं सतीश जोशी के संचालन में हुई गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पत्रकार कैलाश पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी की मौजूदगी में वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे, चंद्रशेखर जोशी, सुरेश उप्रेती, बाबूलाल यादव, जगदीश चंद्र राय, एवं जया पुनेठा को शाल उढ़ाकर प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पांडे ने जिले भर से आए पत्रकारों के सम्मान में भोज का आयोजन किया। जिसके लिए सभी पत्रकारों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के पैशे की गरिमा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। गोष्ठी में गिरीश बिष्ट, अर्जुन महर , राजीव मुरारी, दिनेश भट्ट, जीवन बिष्ट, सुरेश उप्रेती, नवीन भट्ट, गौरी शंकर पंत, नवल जोशी, ललित जोशी, दीपक फुलेरा, जया पुनेठा, बाबूलाल यादव, जगदीश राय, गणेश दत्त पांडे, पंकज पाठक, चंद्रशेखर जोशी, जगदीश जोशी,लक्ष्मण बिष्ट जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी, कैलाश पांडे ने अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा जिला पत्रकार संगठन को सभी पत्रकार साथियों के सहयोग से ऊंचाइयों की बुलंदी पर ले जाया जाएगा ।

जरूरी खबरें