रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनेडी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
Laxman Singh Bisht
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनेडी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
लोहाघाट ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनेडी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया।नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नसखोला ललित कुमार,सेवानिवृत सूबेदार मेजर चंद्रशेखर जोशी एवं एस एम सी अध्यक्ष त्रिलोचन पांडेय ने रिबन काटकर नव निर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन किया।इससे पूर्व विद्यालय के नौनिहाल विद्यार्थियों द्वारा कनेडी गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय में प्रधानाध्यापक शिवनाथ द्वारा ध्वजारोहण किया गया,बच्चों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शिक्षक पुष्कर गिरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों द्वारा विद्यालय भवन के उत्कृष्ट कार्य हेतु एस एम सी अध्यक्ष त्रिलोचन पांडेय एवं प्रधानाध्यापक शिवनाथ के प्रयासों की सराहना की। मालूम हो कि विगत वर्ष विद्यालय भवन जीर्ण शीर्ण स्थिति में था जिसको लेकर ग्रामवासियों एवं एस एम सी द्वारा आंदोलन किया गया था।ग्रामवासियों ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने हेतु संवाददाता एवं पत्रकार लक्ष्मण सिंह बिष्ट के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में प्रदीप चंद्र जोशी,केदार दत्त सगटा,पूर्व प्रधान दीपक टम्टा,राजीव सगटा , हेम जोशी,नवीन सगटा,दीपक सग़टा,दिनेश राम,प्रकाश राम,कुकेश राम,सूरज राम ,माधवी जोशी ,ज्योति पांडेय,हेमा देवी,लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में अभिवावक उपस्थित रहे।
नव निर्वाचित ग्राम प्रधान नसखोला ललित कुमार द्वारा विद्यार्थियों को जूते एवं मौजे प्रदान किए गए।मिष्ठान्न एवं जूस के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल