Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का निधन

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : डायट लोहाघाट में विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों पर गहन मंथन शुरू।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 27, 2025

डायट लोहाघाट में विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों पर गहन मंथन शुरू।

जनपदभर से जुटे दो दर्जन से अधिक विज्ञान शिक्षक, टी.एल.एम. निर्माण से लेकर प्रयोग आधारित शिक्षण तक पर रहेगा जोर।लोहाघाट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) लोहाघाट चंपावत में जिला संदर्भ समूह विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ आज पारंपरिक विधि से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने कार्यशाला के उद्घाटन के साथ ही प्रतिभागियों को विज्ञान शिक्षण में नवीन प्रयोगों और रचनात्मकता के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।कार्यशाला का उद्देश्य कक्षा-कक्ष में विज्ञान विषय को अधिक रोचक, व्यावहारिक और बच्चों के स्तर के अनुरूप बनाने की दिशा में शिक्षकों की दक्षता बढ़ाना है। उद्घाटन सत्र में डॉ. मिश्र ने कहा कि विज्ञान सीखने का सबसे प्रभावी तरीका ‘करके सीखना’ है, इसलिए कार्यशाला का मुख्य केंद्र टी.एल.एम. निर्माण, मॉडल निर्माण, विषयगत चर्चाओं और प्रयोग आधारित गतिविधियों पर रहेगा। प्रतिभागियों को कार्यशाला की संरचना, गतिविधियों, समूह कार्यों और अपेक्षित आउटपुट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान विज्ञान विषय की जटिल अवधारणाओं—जैसे पदार्थ, ऊर्जा, जैव विविधता, यांत्रिकी, भूगोल–विज्ञान और पर्यावरण—को सरल रूप में प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न शिक्षण सामग्री विकसित की जाएगी। सत्रों में शिक्षक न सिर्फ मॉडल और प्रयोग तैयार करेंगे, बल्कि उन्हें कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से उपयोग करने की तकनीकों पर भी अभ्यास करेंगे। इस पहल से छात्र–छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और पाठ्यक्रम को जीवन से जोड़ने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।कार्यशाला में डॉ. एल.एस. यादव, दीपक सोराड़ी, डॉ. कमल गहतोड़ी, भगवती जोशी, वरिष्ठ शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता और अमेरिकन इंडियन फ़ाउंडेशन (AIF) की समन्वयक कुसुम जोशी समेत दो दर्जन से अधिक विज्ञान शिक्षक–शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने कार्यशाला को विज्ञान शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। आगामी दिनों में समूह आधारित गतिविधियाँ, विषयवार मॉड्यूल निर्माण, शिक्षण रणनीतियों की प्रस्तुति, नवोन्मेषी प्रयोगों का प्रदर्शन और मूल्यांकन आधारित चर्चाएँ आयोजित की जाएँगी। डीआईईटी का यह प्रयास जिले के विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जरूरी खबरें