Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यूकेडी की मासिक बैठक का आयोजन । 20 लोग यूकेडी में हुए शामिल।

लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम।

लोहाघाट:प्रा0 शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन हुआ स्वीकार।

लोहाघाट:चोमेल में रसोई गैस की गाड़ी पहुंचने से राहत। कई लोगों को नहीं मिल पाई गैस ।

लोहाघाट:सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट का परीक्षा फल घोषित सत प्रतिशत रहा परीक्षा फल।

: लोहाघाट:ऋषेश्वर मंदिर परिसर में शांति भंग की आशंका को देखते हुए एसडीएम ने चार लोगों को 107/116 के नोटिस किए जारी

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 2, 2023
  लोहाघाट नगर के ऋषेश्वर मंदिर में भागवत कथा के आयोजन को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट ने चार लोगों को नोटिस जारी किए हैं। उपजिला मजिस्ट्रेट रिंकू बिष्ट ने बताया कि भागवत कथा के आयोजन पर शांति भंग की आशंका को देखते हुए और पुलिस की चालानी रिपोर्ट के आधार पर मीना बाजार निवासी सुभाष जोशी, रामू जोशी, विपिन पचौरी और कुलदीप राय को 107/116 सीआपीसी के तहत नोटिस जारी किए हैं। जिसमें सुभाष और रामू को शनिवार तथा विपिन और कुलदीप को सोमवार को उनके न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि विवाद के चलते शांति भंग की आशंका को देखते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने अभीतक कुल 24 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वही डीएम चंपावत के निर्देश पर प्रशासन ने रिश्वेश्वर मंदिर परिसर में लगे हुए टेंट व साउंड सिस्टम को हटा दिया  है

जरूरी खबरें