Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

सूचना

: चंपावत जिले के पाला ग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से वाहनों को फिसलने से रोकने के लिए सड़कों में किया गया चूने का छिड़काव

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 10, 2024
चंपावत जिले के पाला ग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से सड़कों में किया गया चुने का छिड़काव चंपावत जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रशासन की ओर से पालग्रस्त क्षेत्रों में वहां को फिसलने से रोकने के लिए विभिन्न सड़कों में चूने का छिड़काव करने की प्रक्रिया शुरू की गई । सीजन की पहली बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम साफ होने पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अत्यधिक पाला पड़ रहा है। जिसको देखते हुए प्रशासन की ओर से विभिन्न मोटर मार्गों पर चूने का छिड़काव किया जा रहा है। मंगलवार को प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से खेतीखान मोटर मार्ग, ललूवापानी रिंग रोड, मंच तामली सड़क, खर्क कार्की, छतार, मुडीयानी, दूध पोखरा सहित विभिन्न सड़क मार्ग पर वाहनों को फिसलने से रोकने के लिए चूने का छिड़काव किया गया। पाल पढ़ने से मोटर मार्गो के विभिन्न स्थानों पर दुपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश के बाद प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से चूने का छिड़काव किया जा रहा है। इस मौके पर प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया, सहायक अभियंता अनूपम राय, सहायक अभियंता मनोज बिष्ट, अपर सहायक अभियंता पंकज पटवा, राजीव कुमार, प्रकाश सिंह, अंकित खर्कवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें