Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

: लोहाघाट के गलचौड़ा में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों के बीच थाने में हुआ समझौता ,पुलिस ने कड़ी चेतावनी देने के बाद छोड़ा उपद्रवियों को

Laxman Singh Bisht

Sat, May 6, 2023
  शुक्रवार देर शाम रायकोट महर गांव के 10/12 उपद्रवियों के द्वारा लोहाघाट के गलचौड़ा में ग्रामीणों के घरों में घुसकर गांव के युवाओं के साथ मारपीट करी गई थी तथा महिलाओं के साथ अभद्रता करी गई थी मारपीट में गांव के कई युवा चोटिल हो गए थे जिसके बाद गलचौड़ा के ग्रामीणों ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी थी शनिवार को पुलिस रायकोट महर गांव के सभी उपद्रवियों को पकड़ कर लोहाघाट थाने में ले आई थाने में दोनों पक्षों के काफी लोग जमा हो गए तथा दोनों गांव के लोगों के द्वारा आपसी बातचीत में सुलह करवाएगी गई तथा उपद्रवियों के द्वारा माफी मांगी वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी के बाद मारपीट के इस मामले में दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है तथा उनके द्वारा तहरीर वापस ले ली गई है एसओ खत्री ने बताया सभी उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी देने के बाद लिखित माफीनामा देने पर छोड़ दिया गया है समझौते को लेकर दिन भर थाने में हंगामा होता रहा

जरूरी खबरें