Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 12, 2026

मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

कृषि एवं मंडी समिति द्वारा चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत किमतोली रोसाल मोटर मार्ग से कमलेड़ी थाला तक मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। जिसका निर्माण दो चरणों में 39. 81 लाख और 43.71 लाख की लागत से किया गया। आज बुधवार को मोटर मार्ग का विधिवत उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर द्वारा किया गया। कुंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि नेपाल सीमा से लगे अंतिम गांव में भी मंडी समिति द्वारा सड़क मार्ग का निर्माण कराया गया। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुमार तथा क्षेत्र वासियों ने सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंडी के अध्यक्ष अनिल कपूर ,दर्जा मंत्री हुकम सिंह कुंवर का आभार व्यक्त कर धन्यवाद देते हुए मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की ।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेड़ी कमल सिंह कुंवर ,पूर्व ग्राम प्रधान सोवन सिंह ,पूर्व ग्राम प्रधान दीवान सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान चंद्राराम ,कैलाश राम, दीवान राम ,नरेश राम, बची सिंह कुंवर, नंदा देवी, हरीश राम सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे ।समस्त ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री ,मंडी अध्यक्ष व राज्य दर्जा मंत्री का आभार व्यक्त कर खुशी जताई है।

जरूरी खबरें