Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

सूचना

: लोहाघाट:रेगड़ु में युवक को लाठी डंडों से पीट कर किया घायल/आरोपियों पर गौ वंशों से क्रूरता करने का लगाया गंभीर आरोप 

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 2, 2024
रेगड़ु में युवक को लाठी डंडों से पीट कर किया घायल चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगरु के हिचौड़ा तोक में गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा एक युवक की लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी गई जिसमें युवक घायल हो गया मारपीट में युवक को काफी चोटे आई है शनिवार को युवक को उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉ अजीम ने घायल युवक का उपचार किया डॉक्टर अजीम ने बताया युवक के आंख, मुंह व पीठ में काफी चोटे आई है वही घायल युवक नाथ राम ने बताया उन्ही के गांव के रहने वाले जगत राम उसकी दो बेटियां ,आनंद राम व गोविंद राम के द्वारा शुक्रवार की शाम को उसे बेवजह लाठी डंडों से पीटा गया गांव के लोगों व उसके परिजनों ने किसी तरह हमलावरों से उसकी जान बचाई नाथ राम ने आरोप लगाते हुए कहा जगत राम अन्य गांव के लोगों से पैसे लेकर उनके छोड़े हुए गौवंशों को पालने की बात कह कर गांव में ले आता है और उन्हें छोड़ देता है गौ वंशों के द्वारा गांव मे ग्रामीणों की खेती को नुकसान पहुंचाया जाता है तथा कई गौवंशों को वह जंगल में बाध कर आता है जिस कारण कई गौ वंशों की मौत हो गई है नाथ राम ने बताया जब उसके द्वारा जगत राम से ऐसा न करने को कहा गया तो जगत राम व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी नाथ राम ने कहा वह बाराकोट चौकी में आरोपियों के खिलाफ मामले की तहरीर दे रहा है नाथ राम ने प्रशासन से गोवंशों के साथ क्रूरता करने के लिए जगत राम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है फिलहाल आरोपो में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा

जरूरी खबरें