Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:राईकोट में दरवाजा तोड़ घर के अंदर घुसा मलबा बाल बाल बचा परिवार मलबे में दबी बाइक

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 13, 2024
राईकोट में दरवाजा तोड़ घर के अंदर घुसा मलबा बाल बाल बचा परिवार मलबे में दबी बाइक कल से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने अब नुकसान करना शुरू कर दिया है आज सुबह तड़के 4:00 बजे लोहाघाट के राईकोट कुंवर गांव में हुए भूस्खलन का मलबा गारे की शक्ल में लक्ष्मण सिंह कुवर के मकान का दरवाजा तोड़ अंदर घुस गया दरवाजा टूटने की आवाज से घर के भीतर सो रहे लोग जागे और जान बचाकर बाहर की और भागे मलबा गारे की शक्ल में कमरों में भर गया जिस कारण भवन स्वामी को काफी नुकसान पहुंचा है सूचना पर ग्रामीण ग्राम प्रधान प्रदीप कुवर के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचे किसी तरह घर के अंदर मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला ग्राम प्रधान प्रदीप कुंवर ने बताया मलवा घुसने से ग्रामीण को काफी नुकसान पहुंचा है सूचना प्रशासन को दे दी गई है वहीं राईकोट कुंवर में नरेश तिवारी के भवन की सुरक्षा दीवार ढहने से उनके भवन को भी खतरा पैदा हो गया है मलवे में उनकी बाइक भी दब गई है तिवारी ने बताया उनके घर के भीतर पानी घुस गया है तथा गिरीश कुंवर के आंगन की दीवार ढहने से उनके भवन को खतरा हो गया है लगातार हो रही बारिश से अभी खतरा बना हुआ है

जरूरी खबरें