Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट: कनेड़ा( पाटन) में शाम ढलते ही तेंदुए का खौफ पालतू कुत्ते को बनाया शिकार। स्थानीय लोगों ने ज़िला प्रशासन से पिंजड़ा लगाने की उठाई माँग

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 15, 2024
लोहाघाट कनेड़ा( पाटन) में शाम ढलते ही तेंदुए का खौफ पालतू कुत्ते को बनाया शिकार। स्थानीय लोगों ने ज़िला प्रशासन से पिंजड़ा लगाने की उठाई माँग लोहाघाट क्षेत्र के ग्राम पाटन पाटनी के कनेड़ा तोक में एक घर से शुक्रवार शाम तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना डाला।मालूम हो इसी हफ़्ते लोहाघाट डिपो के वर्कशॉप के समीप भी एक गौवंश को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था।कनेड़ा निवासी जिम संचालक मनमोहन पाटनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम 6.45 बजे उनके जिम के बग़ल में किशोर पाटनी के कुत्ते को तेंदुए ने अपना शिकार बना डाला जिसके बाद स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है।स्थानीय शशांक पाण्डे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की गुर्राते हुए आवाज़ सुनायी दे रही थी। लेकिन इतनी जल्दी शाम को तेंदुआ घर में आएगा ऐसा किसी ने नहीं सोचा था।वही स्थानीय रोहित अधिकारी ने कहा कि कई बार वन विभाग से पिंजड़ा लगाने की माँग की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई पिंजड़ा नहीं लगाया गया है।मालूम हो कि तेंदुए की डर के कारण कई स्थानीय बच्चों ने शाम को खेलना तक बंद कर दिया है। वही सुबह शाम पैदल घूमने वालों से गुलज़ार रहने वाली सड़क कुछ समय से वीरान हो चुकी है। वही ग्राम पाटन के हेम पाटनी,अमित चौधरी, रजत जोशी, मदन गड़कोटी,हरीश पाटनी,संजय पाटनी,कमल कुलेठा,मृगेश पाटनी,महेश पांडेय,यश पाटनी,ममता पाटनी,माया पाटनी,महेश शर्मा, पुष्पा पाटनी,लीला पांडेय, मुन्नी जोशी,केशव दत्त पाटनी,राकेश पंत,पूरन पाटनी,तरुण पाटनी,पंकज पाटनी, समेत कई लोगों ने ज़िला प्रशासन चम्पावत एवं वन विभाग से जल्द पिंजड़ा लगाये जाने की माँग उठाई है।

जरूरी खबरें