Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: बाराकोट :राजकीय प्राथमिक विद्यालय पम्दा में सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका ने छात्र-छात्राओं को कराया विशेष भोज 

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 28, 2024
राजकीय प्राथमिक विद्यालय पम्दा में सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका ने छात्र-छात्राओं को कराया विशेष भोज बाराकोट ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पम्दा में आज सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका ललिता अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को विशेष भोज कराया गया। ललिता अधिकारी ने इस विद्यालय में लगभग 27 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया है। वर्तमान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश पाण्डेय संगणक कार्य में कार्योजित हैं, विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका विद्यागिरी के आकस्मिक अवकाश में होने के कारण कल्पना जोशी सहायक अध्यापिका को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ईजड़ा से 2 दिन के लिए शिक्षण कार्य हेतु व्यवस्था पर भेजा गया है। ललिता अधिकारी ने बताया कि उन्होंने और कल्पना जोशी ने इस विद्यालय में 9 साल तक अध्यापन कार्य किया है, जैसे ही उन्हें इस बात का पता लगा वह अपने कदम रोक नहीं पाई और छात्र-छात्राओं के लिए विशेष भोज सामग्री लेकर विद्यालय पहुंच गई उन्होंने दिनभर अध्यापन कार्य भी किया। उन्होंने विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक महेश पांडे तथा सहायक अध्यापिका विद्यागिरी के प्रयासों की बहुत सराहना की उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बौद्धिक स्तर बहुत अच्छा है। विद्यालय में स्वच्छता एवं अन्य क्रियाकलापों में भी छात्र-छात्राएं अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, नन्हे मुन्ने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए वर्तमान में विद्यालय में कार्यरत शिक्षक बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें यह देखकर बहुत अच्छा लगा। विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी अपने बीच दो नई अध्यापिकाओं को पा कर अत्यंत प्रसन्न थे। इस उपलक्ष में उत्तरांचल (पर्वतीय)कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती जानकी जोशी, विद्यालय की भोजन माता बसंती जोशी उपस्थित रहे।खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने भी सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका के इस प्रयास की अत्यंत सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक आदर्श और कुशल शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्ति नहीं होता है, वह जीवन पर्यंत हर पल हर क्षण शिक्षण कार्य करता रहता है। एक अच्छे समाज के निर्माण में शिक्षकों का बहुत बड़ा सहयोग होता है।

जरूरी खबरें