Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

सूचना

: लोहाघाट में धड़ल्ले से चल रही है बिना लाइसेंस के अवैध मीट की दुकाने लोगों की प्रशासन से कार्यवाही की मांग 

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 15, 2025
लोहाघाट में धड़ल्ले से चल रही है बिना लाइसेंस के अवैध मीट की दुकाने लोगों की प्रशासन से कार्यवाही की मांग लोहाघाट नगर क्षेत्र से बाहर 10 से अधिक मीट की दुकाने लंबे समय से बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित की जा रही है इन अवैध दुकानों पर प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा लोहाघाट के हिटलर मार्केट व अन्य क्षेत्रों में 10 से अधिक मीट की दुकाने अवैध रूप से संचालित की जा रही है इन मीट विक्रेताओं के द्वारा आसपास के क्षेत्रो में गंदगी फैलाई जा रही है पर प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई इन अवैध दुकानों पर नहीं की गई है लोगों ने कहा नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा लोहाघाट की मीट मंडी में सात नई दुकानों का निर्माण किया गया है पर उसके बावजूद प्रशासन के द्वारा इन मीट की दुकानों को मंडी में शिफ्ट नहीं किया गया जो जनता के धन की सरासर बर्बादी है लोगों ने प्रशासन से इन अवैध मीट की दुकानों को बंद करने की मांग की है कहां इन मीट की दुकानों में बिना चिकित्सकीय परीक्षण के मीट बेचा जा रहा है जो जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है

जरूरी खबरें