Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट पंचेश्वर सड़क में हॉट मिक्स कार्य शुरू पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा गड्ढों से मिलेगी निजात

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 24, 2026

लोहाघाट पंचेश्वर सड़क में हॉट मिक्स कार्य शुरू पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा गड्ढों से मिलेगी निजात लोहाघाट पंचेश्वर सड़क में लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा हॉट मिक्स कार्य शुरू कर दिया गया है। बालिक से लेकर पंचेश्वर तक सड़क को हॉट मिक्स बनाया जाना है। धामी सरकार का क्षेत्र की जनता को एक बड़ा तोहफा इसे माना जा रहा है। जहां इस महत्वपूर्ण सड़क में हॉट मिक्स होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वही सीमांत क्षेत्र की जनता को गड्ढों से निजात भी मिलेगी। लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने जानकारी देते हुए बतायालोहाघाट पंचेश्वर सड़क में हॉट मिक्स कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें हरखेड़ा से लेकर खीड़ी तक हॉट मिक्स पड़ चुका है तथा तेजी से कार्य किमतोली व लोहाघाट की ओर बढ़ रहा है। अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए इंजीनियर की टीम कार्यस्थल पर मौजूद है। उन्होंने कहा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बताया हॉट मिक्स प्लांट कालसन मंदिर के पास लगाया गया है जहां से वाहनों के जरिए हॉट मिक्स को साइड में पहुंचा जा रहा है। बताया हरखेड़ा से पंचेश्वर की ओर सड़क काफी क्षतिग्रस्त है जिसका मरम्मत कार्य करने के बाद पंचेश्वर तक हॉट मिक्स किया जाएगा।अधिशासी अभियंता ने कहा उनका पूरा प्रयास है कार्य तय समय में पूरा किया जाएगा। वहीं लोगों ने कहा लंबे समय से सड़क काफी बदहाल हालत में थी सड़क में यात्रा करने वाले लोगों को गड्ढों का सामना करना पड़ रहा था।कहा सड़क में हॉट मिक्स होने से जहां पंचेश्वर क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वही जनता को गड्ढों से निजात भी मिलेगी। हॉट मिक्स कार्य सहायक अभियंता हरीश बथयाल, पंकज भंडारी, जे0ई जयदीप भंडारी, दिव्यांशु पटवा, पंकज फर्त्याल ,दीपा पांडे की निगरानी में किया जा रहा है अनिल फर्त्याल के द्वारा कार्य में सहयोग दिया जा रहा है।

जरूरी खबरें