Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

लोहाघाट:मां झूमाधूरी फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी राइकोट चांदमारी को दी मात।

चंपावत:सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद

सूचना

: टनकपुर के पुण्यागिरी में भीषण हादसा बस के नीचे आने से 4 श्रद्धालुओं की मौत

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 23, 2023
टनकपुर के पूर्णागिरि में बड़ा हादसा बस के नीचे आने से 4 श्रद्धालुओं की मौत कई घायल चंपावत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम मेला क्षेत्र में नवरात्र के दूसरे दिन हुआ दुखद हादसा, मेला क्षेत्र में स्थापित बस स्टेशन पर ही मेले में सवारी ढोने वाली यात्री बस के ब्रेक का प्रेशर फेल होने के कारण बस ने अनियंत्रित हो तीर्थयात्रियों को कुचला घटना में 4 तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई वही 5 से 6 मेला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायल यात्रियों को उपचार हेतु टनकपुर उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है जहां से 2 से 3 यात्रियों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है घटना में दो बच्चों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है घटना आज सुबह की बताई जा रही है जब सवारी ढोने वाली बस अपने नंबर के लिए स्टेशन पर आ रही थी तो उसके ब्रेक का प्रेशर लीक होने के कारण ब्रेक ने काम नहीं किया और बस ने कई तीर्थ यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की वजह ब्रेक फेल बताई जा रही है फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है

जरूरी खबरें