Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: नारी शक्ति उत्सव को मसूरी सीफन कोर्ट के बेघर परिवार नारी दमन दिवस एवं 1 साल झूठी भाजपा सरकार दिवस के रूप में मनाएंगे

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 21, 2023
मसूरी के शिफन कोर्ट के बेधर परिवार थाली बजाकर‘नारी दमन दिवस’ एवं ‘एक साल झूठी भाजपा सरकार’ दिवस मनाएंगे मसूरी चैत्र नवरात्रि के अवसर 22 मार्च को सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम ‘नारी शक्ति उत्सव’ के विरोध में शिफन कोर्ट के 84 बेघर परिवार के लोग थाली बजाकर ‘नारी दमन दिवस के रूप में मनाएंगे । तथा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के दिन 23 मार्च को सरकार के घोषित कार्यक्रम ‘एक साल नई मिशाल’ के स्थान पर ‘एक साल झूठी भाजपा सरकार’ दिवस मनाएंगे । उधर ‘वादा निभाओ- आवास दो’ आन्दोलन के तहत भारी बारिश एवं ठंड के बावजूद धरना 21 वें दिन भी धरना जारी रहा । प्रतिकूल मौसम में भी प्रभावितों की सुध न लेने पर आज समिति की बैठक में नगर पालिका मसूरी और सरकार की निंदा प्रस्ताव पारित किया गया । तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करी गई शिफन कोर्ट आवासहीन निर्बल मजदूर वर्ग एवं अनुसूचित जाति संघर्ष समिति की सभा धरना स्थल शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई । सभा में सरकार और नगर पालिका परिषद मसूरी के खिलाफ इस बात का निंदा प्रस्ताव पास किया गया कि स्थानीय एवं प्रदेश सरकार के मुखियाओं द्वारा स्वंय ही शिफन कोर्ट के बेघरों को जमीन एवं घर देने की घोषणा की गई एवं आवास निर्माण के लिये भूमि पूजन भी कर दिया गया मगर अब सवा साल बाद भी आवास निर्माण के नाम पर एक गैंती तक नहीं लगी । और अब कोई जवाब देने के बजाय मूॅह छिपाते फिर रहे हैं । 20 दिन से ठंड बारिश में बैठी गरीब मजदूर मां बहिनों और बालिकाओं की सुध लेने तक पालिका या सरकार का कोई प्रतिनिधि धरना स्थल तक नहीं आए हैं । समिति के संयोजक एवं राज्य आन्दोलनकारी प्रदीप भण्डारी ने कहा कि सरकार एक तरफ नारी शक्ति उत्सव के नाम पर करोड़ों रूपया लोकधन कोष से फूंक कर उत्सव मना रही है और दूसरी तरफ 5 दिन की नवजात बालिका से लेकर 70 साल की वृद्ध महिला 3 साल से सड़क पर अपमानित हो रही है उसका दमन हो रहा है । सरकार ने राज्य में शराब के दाम तो घटा दिए लेकिन बच्चों की किताबों के दाम बढ़ा दिए यह कैसी सरकार है पिछले एक साल में भाजपा नेताओं द्वारा पेपर लीक किया गया, भाजपा नेता के बेटे द्वारा अंकिता भण्डारी हत्याकांड को अंजाम दिया गया, पढ़े लिखे यूवाओं को रोजगार देने के बजाय दमन कारी सरकार द्वारा बेटा बेटियों को लाठी और पत्थर मार कर लहुलुहान कर किया गया । लोकायुक्त समेत जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया और फिर उत्सव मना रही है एक साल नई मिसाल कार्यक्रम का सीफन कोर्ट के बेधर लोग पूरजोर विरोध करेगें और इसके स्थान पर ‘एक साल झूठी भाजपा सरकार’ कार्यक्रम आयोजित कर विरोध प्रदर्शन करेंगे ।

जरूरी खबरें