Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत: रीठा साहिब में शुरू हुआ ऐतिहासिक तीन दिनी जोड़ मेला। डीएम ने किया शुभारंभ 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Laxman Singh Bisht

Tue, May 21, 2024
रीठा साहिब में शुरू हुआ ऐतिहासिक तीन दिनी जोड़ मेला। डीएम ने किया शुभारंभ जनपद चंपावत की लधिया तथा रतिया नदी के संगम पर स्थित सिक्कों के प्रमुख तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब के सालाना जोड़ मेले- 2024 का मंगलवार को गुरु ग्रंथ साहिब पाठ की लड़ी के साथ जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे द्वारा शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्री रीठा साहिब दरबार में मत्था टेक जनपद की खुशहाली की कामाना की। जिलाधिकारी ने रीठा साहिब में आयोजित जोड़ मेले की सभी को लख-लख बधाइयां देते हुए कहा कि यह मेला सभी के जीवन में नव सृजन व उमंग लेकर आए।* साथ ही उन्होंने कहा की गुरू नानकदेव जी की पवित्र शिक्षाएँ सभी मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह समाज को एकजुट करने का काम करती हैं। भाईचारे और सद्भाव की भावना के साथ-साथ गुरु महाराज की पवित्र शिक्षाएँ हम सभी को जीवन को सकारात्मक रूप से जीने की प्रेरणा भी देती हैं।नानक जी ने प्रत्येक व्यक्ति को स्वाभिमान पर आधारित जीवन जीने के प्रति जागरूक किया तथा भारतीय समाज एवं संस्कृति को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान की। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने लोहाघाट से रीठा तक विभिन्न क्षेत्र जहां- जहा श्रद्धालुओं हेतु भक्तजनों के द्वारा लंगर लगाए जाते हैं उन स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा*। लंगर में जल संस्थान द्वारा पेयजल टैंकरों की व्यवस्था की गई है। मेले के उद्घाटन के पश्चात् जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्रांतर्गत निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग को अस्थाई लकड़ी के पुल को ठीक करने के निर्देश दिए साथ ही सीएनडीएस को अस्थाई वाहन पार्किंग स्थल का विस्तार करने के निर्देश दिए।* इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को मेला क्षेत्र अंतर्गत नियमित साफ सफाई रखने की निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी पांडे ने कहा कि तीन दिवसीय इस जोड़ मेले में प्रशासन की ओर से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के साथ संयुक्त रूप से मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु सहयोग किया जा रहा है। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु जगह-जगह चेक पोस्ट बनाए गए हैं तथा यातायात व्यवस्था सुगम एवं सुलभ बनाए जाने हेतु विशेष प्रयास व व्यवस्थाएं की गई हैं, गुरुद्वारा मेला परिसर में अस्थाई पार्किंग का निर्माण किया गया है। लधिया एवं रतिया नदी के संगम पर श्रद्धालुओ के स्नान हेतु कच्चा बन्धा स्नान की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में विशेष सफाई व्यवस्था हेतु अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती और शौचालयों का निर्माण कराया गया है आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कैंप गुरुद्वारा में ही लगाया गया है साथी एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक श्री रीठा साहिब बाबा श्याम सिंह ने कहा कि पुलिस और प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय जोड़ मेले में पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, खंड विकास अधिकारी पाटी सुभाष लोहनी, तहसीलदार बी एस कठायत, थाना अध्यक्ष रीठा प्रताप सिंह नेगी,टी एस आई ज्योति प्रकाश, दिल्ली से आए कारसेवा प्रमुख बाबा बचन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, नानकमत्ता से बाबा रविन्द्र सिंह, रीठा साहिब से श्याम सिंह,मुख्य ग्रंथी अजीत पाल सिंह, अजीत सिंह, मलकीत सिंह सहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह विभिन्न विभागों के अधिकारी श्रद्धालु व अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें