Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:प्रा0 शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन हुआ स्वीकार।

लोहाघाट:चोमेल में रसोई गैस की गाड़ी पहुंचने से राहत। कई लोगों को नहीं मिल पाई गैस ।

लोहाघाट:सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट का परीक्षा फल घोषित सत प्रतिशत रहा परीक्षा फल।

अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित शानदार रहा परीक्षा परिणाम।

चंपावत:मुख्यमंत्री की जनसभा में फसी रोडवेज बस व सेना का वाहन। यात्री रहे परेशान।

: लोहाघाट: आइटीबीपी के हिमवीरों ने किया मेघा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 18, 2023
कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में आइटीबीपी के हिमवीरों ने किया मेघा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन देश के गृह मंत्री अमित शाह व आईटीबीपी महानिदेशालय के निर्देश पर 36 वी वाहिनी आइटीबीपी लोहाघाट के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में शुक्रवार को आईटीबीपी के हिमबीरो ने नेपाल सीमा से लगे दिगालीचोड़ छेत्र में मेघा पौधरोपण  अभियान के तहत बृहद स्तर पर पौधरोपण किया कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जवानों का हौसला बढ़ाया गया आईटीबीपी के जवानों के द्वारा आज वन विभाग व स्थानीय लोगों की मदद से 1500 पौधे लगाए गए वही कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत ने बताया गृहमंत्री व महानिदेशालय के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा 36 आइटीबीपी लोहाघाट को 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा कमांडेंट रावत ने क्षेत्र के सभी लोगों से पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील करी उन्होंने कहा चीड़ के जंगल से होने वाले नुकसान को देखते हुए बाज, बुरास व काफल आदि के पौधे लगाए गए कमांडेंट रावत ने कहा लगातार जंगलों का दोहन होने से आज जंगली जानवर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं अगर जंगल होंगे तो जंगली जानवर आबादी की ओर नहीं आएंगे तथा मानव व जंगली जानवरों के बीच संघर्ष की नौबत नहीं आएगी उन्होंने कहा जंगल मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है  कमांडेंट रावत ने कहा आइटीबीपी लगाए गए पौधों की देखभाल भी करेगी तथा अभियान लगातार जारी रहेगा कमांडेंट रावत ने अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग व ग्रामीणों को धन्यवाद दिया इस मौके पर लोहाघाट के रेंजर दीप जोशी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे  

जरूरी खबरें