Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बंतोली में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार दो लोगों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल। जिंदा जला वाहन स्वामी

लोहाघाट के चर्चित चालक अपमान प्रकरण में अंतिम आरोपी गिरफ्तार। थाने में किया सरेंडर

लोहाघाट महाविद्यालय की भूगोल की दो छात्राओं मीनाक्षी व भावना को गोल्ड मेडल

लोहाघाट:कार्य के चलते 19 जून को फोर्ती, बनगांव व मीना बाजार मे विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

लालकुआं में मॉर्निंग वॉक को जा रहे व्यक्ति को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर मौत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : केदारनाथ जा रहा हेली खर्क की पहाडियों क्रैश, पायलेट समेत सात की मौत सुबह साढे पांच बजे की घटना

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 15, 2025

हैली आर्यन कम्पनी का बताया जा रहा, रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना

जंगल में घास लेने गई महिलाओं ने देखा हैली को

गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए जा रहा था हैली

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाओं का शिलसिला बदस्तूर जारी है आज सुबह सुबह केदानाथ धाम के पास हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार में सभी सात लोगों के मारे जाने की सूचना है। मौके पर बचाव अभियान जारी है। पुलिस टीमें और बचाव दल पहुंच गए हैं , उत्तराखंड में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। जिसमें 6 लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के अनुसार जिस तरह का हादसा हुआ है, हादसे में किसी के बचने की उम्मीद कम है।घास काट रही महिलाओं ने दी हादसे की जानकारी।हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि नेपाली मूल की महिलाओं ने हादसा होने की सूचना दी थी। हादसे के समय वे गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही थीं कि उन्होंने हादसा होते देखा और तुरंत पुलिस को फोन करके बताया। हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्ची भी बताई जा रही है। गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में हेलीकॉप्टर गिरा है। मलबा बरामद कर लिया गया है। शवों को भी मलबे से निकाल लिया गया है। हेलीकॉप्टर हादसे में BKTC के कर्मचारी विक्रम सिंह रावत की भी मौत होने की खबर है।बताया जा रहा है कि रविवार सुबह आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर केदारनाथ से फाटा के लिए उड़ा लेकिन गौरीकुंड क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है, हालांकि अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने क्रेश होने की पुष्टि की है। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने सूचना दी।

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूची :

1. कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान -पायलट (जयपुर)

2. विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ

3. विनोद देवी निवासी उत्तरप्रदेश उम्र 66

4. तृष्टि सिंह उत्तरप्रदेश उम्र 19 वर्ष

5. राजकुमार सुरेश जायसवाल निवासी गुजरात उम्र 41 वर्ष

6. श्रद्धा राजकुमार राजकुमार जायसवाल निवासी महाराष्ट्र

7. काशी निवासी महाराष्ट्र बालिका उम्र 02 वर्ष

जरूरी खबरें