Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: हरिद्वार:अपहरण के बाद युवती से गैंग रेप पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 1, 2024
हरिद्वार:अपहरण के बाद युवती से गैंग रेप पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में युवती के अपहरण के बाद गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। इसकी सूचना पुलिस को 112 के माध्यम से मिली। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला को किन्हीं दो युवकों द्वारा गाड़ी में ले जाकर अपहरण कर लिया गया है। 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त होने के बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस डेटा एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपी युवकों को घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर दबोचने में कामयाबी हासिल की और इस घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया। आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना जारी है।पकड़े गए आरोपी शादाब पुत्र अल्लाह दिया, खुशहाल पुत्र सिकंदर निवासी ग्राम कुमराड़ी कोतवाली मंगलौर हरिद्वार बताया गया पुलिस टीम में उ0नि0 मनसा ध्यानी,कांस्टेबल सुशील, शौकत, कांस्टेबल पुनीत सेमवाल शामिल रहे।

जरूरी खबरें