Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

सूचना

: हल्द्वानी:दीपावली की रात आवारा सांड ने फिर ली एक और जान

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 2, 2024
दीपावली की रात आवारा सांड ने फिर ली एक और जान हल्द्वानी मे आवारा पशुओं से होने वाले हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं नया मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दु का है. दीपावली की रात रिश्तेदार को खाना देकर लौट रहा नलकूप विभाग का मिस्त्री हादसे का शिकार हो गया। अंधेरे में अचानक उसके स्कूटर के सामने सांड आ गया। जोरदार टक्कर से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप कर दिया है।पुलिस के मुताबिक, सुख सागर (34 वर्ष) पुत्र कैलाश सागर नलकूप विभाग में मिस्त्री के पद पर कार्यरत था और विभाग के ही सरकारी क्वाटर में रहता था। सुख सागर के दोस्त चंद्र शेखर पंत ने बताया कि मोटाहल्दू में सुख सागर के रिश्तेदार रहते हैं। दीपावली की रात वह अपने रिश्तेदार को खाना देने गया था। बताया जाता है कि स्कूटर सवार सुख सागर वापसी के दौरान रात करीब साढ़े 9 बजे मोटाहल्दू में छुट्टा सांड से टकरा गया। सुख सागर ने हेलमेट भी लगाया था, बावजूद इसके सुख सागर के सिर पर गंभीर चोट आई। उसकी छाती में गंभीर चोट लगी थी। आनन-फानन में उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंद्रशेखर पंत ने बताया कि छुट्टा जानवरों के लिए कई शिकायतें की गईं, लेकिन प्रशासन सुध लेने को तैयार नहीं है।

जरूरी खबरें