Tuesday 24th of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस ने सर्वोदय संकल्प शिविर का किया आयोजन

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मृत गौ वंश के सव का किया गया अंतिम संस्कार।

लोहाघाट:बंतोली की कुसुम ने नेट (जेआरएफ) में लहराया परचम ऑल इंडिया पांचवी रैंक की हासिल

चम्पावत: सरस कार्बेट महोत्सव–2026 का भव्य समापन

होलाष्टक पर खेतीखान में होली का शुभारंभ। पूर्व विधायक फर्त्याल ने होली टीम को देहरादून को किया रवाना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी :सुशीला तिवारी अस्पताल को बम से उड़ाने की मिली धमकी पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 24, 2026

सुशीला तिवारी अस्पताल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

कुमाऊँ की सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय डॉक्टर सुशीला तिवारी को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।हाई कोर्ट सहित प्रदेश के न्यायालयो न्यायलयों के बाद आज मंगलवार को कुमाऊँ के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय डॉक्टर सुशीला तिवारी को एक ईमेल मिलता है ।जिसमें मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और तत्काल अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। अस्पताल के भीतर और बाहर सघन जांच की गई। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए अस्पताल में आने-जाने वालों पर भी नजर रखी गई ।और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई।प्राथमिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह धमकी भरा मेल फर्जी भी हो सकता है, लेकिन किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई।पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। साइबर सेल की मदद से मेल की जांच की जा रही है। वही हाईकोर्ट में भी डॉग स्क्वायड दस्ते ने भी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है ।कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

जरूरी खबरें