रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी :आईजी कुमाऊ ने चंपावत साइबर सेल प्रभारी मनीष खत्री को किया सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
Mon, Sep 1, 2025
आईजी कुमाऊ ने चंपावत साइबर सेल प्रभारी मनीष खत्री को किया सम्मानित।
यातायात निरीक्षक चंपावत हयात सिंह भी हुए सम्मानित
आईजी कुमाऊं रेंज श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने हल्द्वानी में आयोजित *पुलिस शौर्य सम्मान समारोह* में चंपावत पुलिस साइबर सेल प्रभारी मनीष खत्री को नशा तस्करों, साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही, साइबर पीड़ितों की धनराशि वापस करवाने में तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता तथा कुशल समन्वय स्थापित करते हुए की गई कार्यवाही हेतु सम्मानित किया गया। खत्री के अलावा चंपावत यातायात निरीक्षक हयात सिंह को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए आईजी कुमाऊं के द्वारा सम्मानित किया गया। साइबर सेल प्रभारी मनीष खत्री ने बताया यह पुरस्कार पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य करते है। साइबर सेल प्रभारी खत्री ने कहा वह पूर्ण कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम देते रहेंगे। सम्मान मिलने पर जनता ने उन्हें बधाइयां देते हुए शुभकामनाएं दी है।