Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: बाराकोट:डोबाभागू में गुलदार का आतंक जारी ग्रामीण की बकरी को बनाया निवाला ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गुहार 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 2, 2024
डोबाभागू में गुलदार का आतंक जारी ग्रामीण की बकरी को बनाया निवाला ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गुहार चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के डोबाभागू गांव में गुलदार का आतंक लगातार जारी है मंगलवार को गुलदार ने ग्रामीण नरेश राम की बकरी को अपने निवाला बना लिया वही गांव में गुलदार की दहशत फैली हुई है मंगलवार को डोबाभागू के युवा मनोज कुमार ने बताया गांव में गुलदार का आतंक लगातार जारी है गत वर्ष से अब तक गुलदार लगभग 50 मवेशियों को अपना निशाना बना चुका है गुलदार के आतंक के चलते पशुपालक महिलाओं को जंगलों में काफी खतरा बना हुआ है उन्होंने बताया ग्रामीणों ने डीएफओ चंपावत के साथ-साथ रेंजर काली कुमाऊं को गुलदार को पकड़ने के लिए निवेदन किया था जिसके बाद विभाग द्वारा क्षेत्र में गस्त लगाने के साथ-साथ गांव में पटाखे वितरित किए उन्होंने कहा लेकिन अब पटाखों से कुछ काम नहीं चल पा रहा है ग्रामीणों ने फिर से रेंजर से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है उन्होंने कहा गुलदार दिनदहाड़े ग्रामीण के मवेशियों कोलगातार निशाना बना रहा है मनोज कुमार ने बताया इस सप्ताह गुलदार ने सुंदर व कमलापति तिवारी की बकरी को घायल कर दिया है ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है

जरूरी खबरें