Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के रैनबसेरे के पास चहल कदमी करता गुलदार सीसीटीवी में कैद। बड़ा खतरा

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 21, 2026

लोहाघाट के रैनबसेरे के पास चहल कदमी करता गुलदार सीसीटीवी में कैद। बड़ा खतरा लोहाघाट नगर में भी गुलदार ने अपनी दस्तक दे दी है। लोहाघाट के शिवालय मंदिर मार्ग में पालिका के रैन बसेरे के पास एक भारी भरकम गुलदार चहल कदमी करता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। पालिका कर्मी सुमित गढ़कोटी ने बताया तीन-चार दिन से गुलदार लगातार इस क्षेत्र में बना हुआ है कल मंगलवार को भी गुलदार शाम 8:30 बजे रैन बसेरे के पास सड़क में चहल कदमी करता हुआ नजर आया जो पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गढ़कोटी ने बताया पिछले शनिवार को भी गुलदार दीवार फादकर रैन बसेरे के भीतर घुस गया था। गुलदार लकड़ी के टाल की ओर से आता हुआ सीसीटीवी में नजर आया है। मामले में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने जनता से अपील करते हुए कहा गुलदार की लगातार रैन बसेरे क्षेत्र में आमद हो रही है। उन्होंने नगर व इस क्षेत्र से गुजरने वाली जनता से समय से घर पहुंचने की अपील की है तथा बच्चों को भी समय से घर पहुंचने को कहा है। उन्होंने कहा गुलदार का खतरा लगातार इस क्षेत्र में बना हुआ है। उन्होंने जनता से सावधान व सतर्क रहने की अपील की है।

जरूरी खबरें