Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन से विद्युत लाइन हटाने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का प्रदर्शन।

लोहाघाट:धूमधाम से मनाया गया होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव। वार्षिक परीक्षा फल किया गया घोषित।

चंपावत:पीएमजीएसवाई-04 के तहत नए मोटर मार्गों हेतु आवेदन आमंत्रित

बाराकोट में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम की शुरुआत

चंपावत:डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल दसवें दिन भी जारी आवश्यकीय सेवा की ठप। जिले में चल रहे निर्माण कार्य प्रभावित।

: चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर टहलती मौत का पर्याय बना गुलदार दो स्कूटी सवारों पर हमला कर गंभीर रूप से किया घायल

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 25, 2023
चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलदार ने दो स्कूटी सवारों पर हमला कर गंभीर रूप से किया घायल चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम के समय दो पहिया वाहन से सफर करने वालों के लिए सड़क पर टहलता गुलदार गंभीर खतरा बनता जा रहा है, बीते दिनों कई राहगीरों पर हुए हमलो के लिए जिम्मेदार यह गुलदार वन विभाग के द्वारा किए जा रहे सभी उपायों के बावजूद रोजाना सूरज डूबते ही खुलेआम राष्ट्रीय राजमार्ग पर टहलता देखा जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूखीढांग क्षेत्र में बार-बार देखा जा रहा यह गुलदार बीते दिनों कई राहगीरों को घायल कर चुका है गुलदार बीते कई दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे घात लगाकर बैठा देखा जा रहा है। जो कि राजमार्ग पर दो पहिया वाहनों से सफर करने वाले यात्रियों को अपना निशाना बनाने की फिराक में अक्सर शाम होते ही राजमार्ग पर टहलता नजर आता है जहां रविवार शाम को गुलदार ने क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी देवी व उनके पति दीपक सिंह पर हमला कर घायल कर दिया तो वही आज सोमवार को सुखीडाक क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी स्कूटी से जा रहे सुखीडाक निवासी पान सिंह और पूरन तिवारी अपने किसी कार्य के सिलसिले में बनबसा आए हुए थे और शाम 5 से 6 बजे के बीच बनबसा से सुखीढांग वापस जा रहे थे तब अचानक गुलदार ने उनके ऊपर हमला कर दिया दोनों ने गुलदार के हमले का पुरजोर विरोध किया तथा पीछे से वाहन आ जाने के कारण गुलदार उन्हें छोड़कर झाड़ियां में भाग दिया जहां दोनों घायलों को राजेंद्र सिंह धामी के द्वारा अपनी कार से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है गुलदार द्वारा किए गए हमले में बैक सीट पर बैठे पूरन तिवारी को काफी गंभीर चोटें आई है तो वहीं पान सिंह को भी कई जगह चोट लगी है घटना की जानकारी प्राप्त होते ही वन विभाग के अधिकारी भी टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंच चुके हैं इस बारे में जानकारी देते हुए वन क्षेत्र अधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में वन विभाग के द्वारा तीन पिंजरे और आप ट्रैकिंग कैमरे लगाए गए हैं परंतु हमलावर गुलदार बार-बार पिंजरे तक आकर वापस लौट रहा है ऐसे में विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और इस हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए ट्रॅकुलाइजर एक्सपर्ट को बुलाने की मांग की गई है उन्होंने कहा लोगो से भी शाम के समय दोपहिया वाहनों से यात्रा करने से बचने की सलाह दी जा रही है मालूम हो क्षेत्र में इस हमलावर गुलदार के दहशत व्याप्त है बीते एक महीने में ही गुलदार द्वारा राजमार्ग पर दो पहिया वाहन से सफर करने वाले लगभग 7 से 8 लोगों पर हमला करने घायल किया जा चुका है वहीं जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने भी इस गंभीर स्थिति को देखते हुए बन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने हेतु निर्देशित किया है वही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी केदार सिंह बृजवाल ने टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना तथा वन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए वहीं लगातार हो रहे गुलदार के हमले से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ काफी आक्रोश भी है ग्रामीण वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं इस आतंक के बारे में बात करते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल ट्रेंकुलाइजर एक्सपर्ट को भी बुलाया जाएगा फिलहाल वन विभाग के अधिकारी स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। अब देखना यह है कि आखिर कब तक क्षेत्रवासियों वह दोपहिया वाहन चालकों को इस हमलावर गुलदार के आतंक से निजात मिल सकेगी।

जरूरी खबरें