Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : 25 दिन से हड़ताल पर अतिथि शिक्षक। आंदोलन उग्र करने की दी चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 25, 2025

25 दिन से हड़ताल पर अतिथि शिक्षक। आंदोलन उग्र करने की दी चेतावनी।

मानदेय रोके आदेश अधूरे – शिक्षा व्यवस्था अतिथि शिक्षकों के भरोसेचंपावत जिले में अतिथि शिक्षकों का कार्य बहिष्कार 25वें दिन भी जारी है। मानदेय भुगतान में लापरवाही और अवकाशों को लेकर अस्पष्ट आदेशों से नाराज़ अतिथि शिक्षक केवल अपने मूल विषय की कक्षाएँ ले रहे हैं और बाकी शैक्षणिक कार्यों से पूरी तरह अलग हैं।अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर ने तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि जब सभी नियमित शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर चले गए, तभी शिक्षा निदेशक को अतिथि शिक्षकों से सहयोग की याद आई। सहयोग की अपील तो की गई, लेकिन वही विभाग अब तक जून और जनवरी का मानदेय जारी नहीं कर पाया है। न ही छुट्टियों पर कोई स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।चंचल सिंह कुमार ने बताया कि संगठन की बैठक में तय किया गया है कि अतिथि शिक्षक केवल अपने विषय की पढ़ाई करवाएँगे और उसी विषय की मासिक परीक्षा भी लेंगे। साथ ही,खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अतिथि शिक्षकों को धमकाने और दबाव बनाने के मामलों को लेकर संघ ने चेतावनी दी है कि अब संबंधित खंड शिक्षा कार्यालयों के बाहर धरना दिया जाएगा।इस समय जिले की शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह से अतिथि शिक्षकों पर टिकी हुई है। बड़ी कक्षाओं के छात्र छोटे बच्चों को पढ़ाने में हाथ बँटा रहे हैं। स्थिति यह है कि विद्यालयों की नींव अतिथि शिक्षकों के सहारे ही टिकी हुई है, जबकि उनका सम्मान और अधिकार अभी भी अधर में लटका हुआ है।इधर संजीव भट्ट योगेश खर्कवाल चंद्रशेखर पांडे दीपेंद्र सिंह भावना मंजू समेत जनपद के समस्त अतिथि शिक्षकों ने अपने अपने विद्यालयों में प्रदर्शन कर साफ़ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मानदेय और अवकाश संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

जरूरी खबरें